{"_id":"6106e4d88ebc3e84437483a3","slug":"government-should-declare-sugarcane-price-rs-500-per-quintal-baghpat-news-mrt549966249","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करे सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। नंगला कनवाड़ा गांव में रविवार को पूर्व प्रधान मांगेराम चेयरमैन के आवास पर किसानों की बैठक हुई। जिसमें गन्ने का बकाया मूल्य भुगतान करने व गन्ना मूल्य 500 रुपये घोषित करने की मांग की गई।
बैठक में पूर्व प्रधान मांगेराम चेयरमैन ने कहा कि महंगाई ने कमर तोड़ दी है। बिजली, खाद, पेट्रोल, डीजल आदि के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। इससे गन्ने की बुआई में काफी खर्च आता है। इसलिए गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि जितने दिन का मिल पर गन्ने का भुगतान बकाया है। उसे 14 प्रतिशत ब्याज के साथ दिलाया जाए। यदि सरकार गन्ने का बकाया भुगतान पर ब्याज नहीं देती तो किसानों से कर्ज पर ब्याज न ले। बैठक की अध्यक्षता पंडित मोहनलाल शर्मा ने की। संचालन कर्मवीर ने किया। यहां रविकरण, राजवीर, सचिन, प्रवीण, मंथन सिंह, बिजेंद्र सिंह, संजय कुमार, तेजवीर, राजीव कुमार, सुमनपाल आदि मौजूद रहे।