फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government's unprecedented step in the interest of the country

देश के हित में सरकार का अभूतपूर्व कदम........

Sat, 14 Dec 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Government's unprecedented step in the interest of the country
बड़ौत (बागपत)। नागरिकता कानून लेकर स्थानीय बुद्धिजीवी वर्ग से बात की गई तो उन्होंने सरकार के इस कदम को देश के हित में बताया। जितेंद्र पंवार का कहना था कि नागरिकता कानून देश हित में सरकार का अभूतपूर्व कदम है। भारत एक देश है, जो हिंदुओं के लिए है। देश का बंटवारा भी धर्म के आधार पर हुआ था। इस कानून से लाखों हिन्दू शरणार्थी परिवारों को फायदा होगा। तेजवीर का कहना था कि नागरिकता कानून से घुसपैठ खत्म होगी। संजय का कहना था कि नागरिकता कानून देशहित मेेें उठाया गया कदम है। इस पर हल्ला करने वालों को समझना चाहिए कि भारत का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था। लाखों हिंदू परिवार पाकिस्तान और बांग्लादेश मेें फंसे रह गए थे। पाकिस्तान में अब बमुश्किल चार से पांच प्रतिशत ही हिंदू बचे है। सच्चू ढाका का कहना था कि नागरिकता कानून से कुछ व्यक्ति और राजनीतिक पार्टियों में अकारण बेचैनी है। देश के घुसपैठियों को ऐसा लग रहा है कि उनकी कलई उतर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed