फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government land encroachment freed in Mavikala

Baghpat News: मवीकलां में सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराई

Sun, 29 Jan 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 29 Jan 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Government land encroachment freed in Mavikala
मवीकला गांव में सरकारी जमीन से कब्जा हटवाती एसडीएम अपूर्वा यादव
बागपत, खेकड़ा।तहसील क्षेत्र के गांव मवीकलां एसडीएम ने सरकारी जमीन से कब्जा हटवाया। इस दौरान विरोध करने आए ग्रामीणों को पुलिस ने दौडा लिया। जमीन पर पहचान चिन्ह स्थापित कर दिए है।
विज्ञापन

मवीकलां गांव में शनिवार को नायब तहसीलदार ज्योति के साथ राजस्व टीम सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने पहुंची। राजस्व टीम ने जमीन से कब्जा हटवाने की कार्रवाई शुरू की तो कब्जा करने वाले कुछ ग्रामीण विरोध कर उनसे बहस करने लगे और हंगामा शुरू कर दिया। नायब तहसीलदार ने इसकी सूचना एसडीएम को दी। इसके बाद एसडीएम अपूर्वा यादव खेकड़ा थाना और बागपत कोतवाली पुलिस फोर्स को लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने विरोध कर रहे ग्रामीणों को लाठी फटकार कर मौके से दौड़ा लिया। इसके बाद राजस्व टीम ने जमीन की पैमाइश कर निशानदेही की और पहचान चिन्ह स्थापित कर दिए।
विज्ञापन


एसडीएम अपूर्वा यादव ने बताया कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों की सूची तैयार की जा रही है। तहसील क्षेत्र के सभी गांवों से सरकारी तालाब, भूमि, खाद के गढडों आदि पर कब्जों को मुक्त कराने का अभियान लगातार चलता रहेगा। जरूरी हुआ तो अवैध कब्जा धारकों को जेल भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed