फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government is torturing the farmers: Jayant Chaudhary

किसानों पर अत्याचार कर रही सरकार : जयंत चौधरी

Thu, 08 Jun 2023 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 08 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Government is torturing the farmers: Jayant Chaudhary
बड़ौत (बागपत)। राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों पर अत्याचार न करे। हरियाणा में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रख रहे किसानों पर किया गया लाठीचार्ज निंदनीय है। इस दौरान एक किसान की मौत भी हुई है और काफी संख्या में किसान घायल हुए हैं। पार्टी किसानों के साथ है और इस वजह से पार्टी ने अपना समरसता अभियान रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

वे अर्जुनपुरम काॅलोनी में नगर पालिका की अध्यक्ष बबीता तोमर के यहां पर आयोजित धन्यवाद सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है, इसका उदाहरण सरकार ने एक बार फिर से प्रदर्शित किया है। हरियाणा में विभिन्न मांगों को लेकर किसान शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। किसान सूरजमुखी की फसल को बढ़ावा देने के लिए मांग कर रहे थे। उनपर तानाशाही रवैया अपनाकर अन्नदाताओं पर लाठीचार्ज किया गया। इस लाठीचार्ज में एक किसान की मौत हो गई जबकि काफी संख्या में किसान घायल हुए हैं।
विज्ञापन

जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार किसान संगठनों को तोड़ने का भरपूर प्रयास कर रही है, लेकिन सरकार इसमें सफल नहीं होगी। अब किसान एकजुट होकर इनके खिलाफ आवाज उठाएंगे। रालोद का एक प्रतिनिधि मंडल जिसमे छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार, पूर्व विधायक छपरौली डॉ. अजय तोमर और शामली विधायक प्रसन्न चौधरी शामिल हैं, वे हरियाणा जाकर मृतक किसानों के परिजनों से मिलेंगे। वे अपनी रिपोर्ट उन्हें देंगे। विपक्ष के नेताओं से मिलकर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बुधवार को नैथला, निवाडा, गौरीपुर, मितली, अहमदपुर पदड़ा, चोपड़ा महेशपुर, कर्मअलीपुर गढ़ी, जफराबाद, बिचपड़ी, बुढेड़ा, दौज्जा आदि गांवों का अपना दौरा रद्द कर लौट गए। इस दौरान धन्यवाद सभा में दो मिनट का मौन रखकर मृतक किसानों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामपाल धामा, अश्वनी तोमर, डाक्टर कुलदीप उज्जवल, डा अनिल आर्य, वरुण तोमर, राजू तोमर सिरसली, मास्टर सुरेश राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed