फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government is leaving no stone unturned for the upliftment of farmers

Baghpat News: किसानों के उत्थान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही सरकार

Tue, 04 Jul 2023 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Government is leaving no stone unturned for the upliftment of farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकडा (बागपत)। कृषि मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने बड़ागांव स्थित अद्वैत तपस्वी आश्रम में पहुंचकर विद्यानंद महाराज की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। कहा कि सरकार किसानों के उत्थान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। प्रदेश की 124 में से 110 शुगर मिलों से किसानों का पूरा गन्ना भुगतान जून के महीने में ही करा दिया गया तो शेष 14 प्राइवेट मिल मालिक भी जल्द ही भुगतान करेंगी।

प्रदेश के कृषि मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी बडागांव स्थित अद्वैत तपस्वी आश्रम के संत विद्यानंद महाराज को अपना गुरु मानते हैं। सोमवार दोपहर कृषि मंत्री ने आश्रम में पहुंचकर विद्यानंद महाराज की पूजा-अर्चना की। कृषि मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसलों के एमएसपी मूल्य लागत के अनुपात में बढ़ाए जा रहे हैं। उन्नत बीजों के साथ आधुनिक कृषि यंत्र सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में नौ लाख हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल बढ़ा है। नई मिलें लगवाई जा रही है। इससे किसानों को लाभ मिल रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उन्हें उन्नत बीज, कीटनाशक और उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसान देश के अन्नदाता है। किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed