फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government engaged in defaming Congress: Khurshid

कांग्रेस को बदनाम करने में लगी सरकार : खुर्शीद

Wed, 04 Jan 2023 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Government engaged in defaming Congress: Khurshid
बागपत के गुफा मंदिर के पास पंडाल में पहुंचे मौलाना इलियास मदनी व नसीमुद्दीन सिद्दीकी तथा साथ में - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। पूर्व विदेश मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि भाजपा अपनी पूरी ताकत कांग्रेस को बदनाम करने में लगा रही है और वह कांग्रेस नहीं, बल्कि देश को बदनाम कर रही है। भाजपा सबसे पहले देश के सामने चीन को लेकर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट करे।
बागपत में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए सलमान खुर्शीद ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस को चीन से फंडिंग मिलने के आरोप पर पलटवार करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि जिन बातों का कोई सुबूत नहीं है, उन पर भाजपा सवाल करती है। जबकि हमारी जमीन पर चीन घुसपैठ करता रहता है, कब्जा करता है।
विज्ञापन

उसके सुबूत के बारे में सभी को पता है, लेकिन इसके बाद भी भाजपा चुप है। भाजपा को चीन की घुसपैठ के विषय में सच्चाई और स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए। वह बताए कि इस प्रकरण में देश को क्यों गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा हम पर और इस यात्रा पर सवाल उठाने की जगह इससे बड़ी यात्रा निकालकर दिखाए। जिस बागपत को चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि कहा जाता है, वहां लोगों को बड़ा प्यार व साथ कांग्रेस की यात्रा को मिला है। इसलिए सभी इस धरती को नमन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
--
देश में नफरत की राजनीति हो रही : मौलाना इलियास
बागपत। मुस्लिमों के तीर्थ स्थान मदीना से सीधे भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचे मौलाना इलियास मदनी ने कहा कि देश में नफरत की राजनीति चल रही है, जिससे स्थिति काफी नाजुक है। इस नफरत की राजनीति को खत्म करने और प्रेमभाव बढ़ाने के लिए राहुल गांधी ने जिस तरह से शुरुआत की है, उन्हें कामयाबी जरूर मिलेगी।
वह गुफा मंदिर के पास बनाए गए अस्थाई विश्राम गृह में ठहरे राहुल गांधी से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि देश में नफरत की राजनीति करने वाले काफी लोग हैं और उन लोगों के कारण ही यहां नफरत की आंधी चली हुई है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के तौर पर जो शुरूआत की है, उसका सभी धर्म के लोग दे रहे हैं। यह बहुत अच्छा कदम उठाया गया है और इस यात्रा से देश में अच्छी हवा चलने पर बदलाव जरूर दिखाई देगा।
--
देश में भाजपा चला रही नफरत की प्रयोगशाला : पंखुड़ी पाठक
बागपत। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने कहा कि भाजपा देश में नफरत की प्रयोगशाला चला रही है। उसे डर है कि यदि यह प्रयोगशाला बंद हो गई तो उनका वोट बैंक भी खत्म हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में बेरोजगारी को बढ़ावा दिया तो महिलाओं के लिए असुरक्षा का माहौल भी उसने ही पैदा किया। किसानों की हालत भी भाजपा के कारण खराब है। यदि भाजपा देश में अच्छे दिन लाने की बात करती है तो देश में नफरत की प्रयोगशाला क्यों चल रही हैं। किसान, मजदूर, छात्र, समय-समय पर आंदोलन करने के लिए क्यों मजबूर है।

भारत जोड़ो यात्रा पूरी तरह से सफल हो रही है और आगे भी इस तरह से यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार लगातार मिल रहा है और इसलिए ही भाजपा की बौखलाहट बढ़ गई है। भाजपा अब राहुल गांधी की चप्पल, टी-शर्ट पर भी सवाल उठाती है। इससे ही पता चलता है कि वह देश के विकास की जगह राहुल गांधी पर ज्यादा ध्यान दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed