फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Government continuously working on promises made: YP Singh

किए गए वादों पर निरंतर कार्य कर रही सरकार: वाईपी सिंह

Mon, 09 Mar 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Government continuously working on promises made: YP Singh
बड़ौत (बागपत)। भाजपा सरकार द्वारा पेश किए गए बजट के प्रावधानों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रविवार को दिगंबर जैन कालेज स्थित तीर्थंकर महावीर हॉल में बजट गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर चल रही है। सरकार ने जो वादे किए थे, उन पर सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

वाईपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार देश के इतिहास में पहली ऐसी सरकार है जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास और हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को सरकार की योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। केन्द्रीय बजट की विभिन्न घोषणाओं पर पार्टी के कार्यकर्ता चर्चा करें।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष सूरज पाल सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा पास किया गया बजट सभी वर्गों किसानों, बेरोजगारों, शिक्षकों के लिए बेहतर है। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, कार्यक्रम संयोजक जिला कोषाध्यक्ष नितिन जैन, पूर्व विधायक साहब सिंह, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, अश्वनी त्यागी, कुलदीप भारद्वाज, अनीता खोखर, अनिल तोमर, महामंत्री विनोद बाल्मीकि, प्रमोद राठोड़ा, नगर अध्यक्ष अमित जैन, धूम सिंह चेयरमैन, चेयरमैन अमित राणा, संजीव खोखर, पूर्व चेयरमैन अनिल मलिक, पूर्व चेयरमैन सीमा ठाकुर, चेयरमैन कृष्णपाल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र सिंह, जसवीर सिंह सोलंकी, सुभाष पहलवान, विक्रम सिंह राणा, रविंद्र सिंह राठी, मंडल अध्यक्ष जय कुमार, संजय उपाध्याय, सत्येंद्र सिंह, सचिन मलिक, प्रभात तोमर, ममता गुप्ता, विनोद पांचाल, अमरजीत पंवार, पूजा आर्य, प्रियंका आर्य, राजन जैन सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। संचालन जिला महामत्री सरिता चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed