{"_id":"62a628567269297ee528753e","slug":"government-bent-on-ruining-farmers-rathi-baghpat-news-mrt592553671","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को बर्बाद करने पर तुली सरकार : राठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को बर्बाद करने पर तुली सरकार : राठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। हेवा गांव के शिव मंदिर के प्रांगण में रविवार को चौबीसी खाप के किसानों की बैठक हुई। इसमें नलकूपों पर लगाए जा रहे मीटर का विरोध किया गया। रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि नलकूप पर मीटर लगाकर सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव के दौरान किसानों के नलकूपों के लिए फ्री बिजली देने का वादा किया था, लेकिन अब सरकार अपना वादा भूल कर किसानों के नलकूपों पर मीटर लगवा रही है। नलकूपों पर मीटर लगाने का पुरजोर विरोध किया जाएगा। विकास प्रधान ने कहा कि एक तरफ सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों के नलकूप पर मीटर लगा कर बर्बाद करने पर तुली है। किसी भी कीमत पर नलकूपों पर मीटर नहीं लगाने दिया जाएगा। सरकार ने 14 दिन में गन्ना का भुगतान दिलाने आश्वासन हवाई साबित हो गया है। समय से गन्ना पेमेंट नहीं मिलने के कारण किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। पंचायत की अध्यक्षता चौबीसी खाप चौधरी सुभाष चौधरी औ संचालन रणवीर सिंह ने किया। पंचायत में विक्रम सिंह आर्य, अनंगपाल, कृष्णपाल, ईश्वर सिंह, विकास कुमार, सतीश कुमार, इंद्रपाल, विजेंद्र सिंह, करण सिंह भोपाल सिंह, राजवीर, जितेंद्र सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।