फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Got a budget worth crores, now how will the roads be pothole free in 20 days?

Baghpat News: करोड़ों का बजट तो मिला, अब 20 दिन में कैसे गड्ढामक्त होंगी सड़कें

Sun, 22 Oct 2023 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Got a budget worth crores, now how will the roads be pothole free in 20 days?
बागपत। शासन के दीपावली तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश बागपत में बेमानी रहे हैं। क्योंकि सड़कें गड्ढामुक्त कराने के लिए भले ही करोड़ों का बजट जारी हुआ हो, लेकिन लोनिवि विभाग की धीमी गति के चलते दीपावली से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने के दावे हवा हवाई नजर आ रहे हैं। जिले की अधिकांश सड़कों में अभी भी गड्ढे बने हुए हैं।
विज्ञापन

जिले की सड़कों में गड्ढे होने के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे सड़कों पर हादसे भी बढ़ रहे है। इसके अलावा बरसात में गड्ढों में जलभराव होने के कारण आवागमन दूभर हो गया था। इसको लेकर ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग समेत अन्य अधिकारियों से सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की। इस पर लोक निर्माण विभाग के 99 सड़कों में 189 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत के लिए एक करोड़ 87 लाख रुपये के प्रस्ताव को शासन स्तर से भी स्वीकृति मिलने के बाद 90 लाख रुपये बजट जारी कर दिया गया। चिह्नित सड़कों को दीपावली पर्व से पहले ही गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम दिया गया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने पर काम शुरू कर दिया। दीपावली पर्व में अभी 20 दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करना कठिन नजर आ रहा है।
विज्ञापन

---
जर्जर हाल में खेकड़ा-मुबारिकपुर वाली सड़क
खेकड़ा से मुबारिकपुर जाने वाली सड़क काफी समय से जर्जर हाल में है। जहां से हजारों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क में गड्ढे होने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अशरफाबाद थल-इब्राहिमपुर माजरा मार्ग पर बदलना पड़ता है रूठ
अशरफाबाद थल-इब्राहिमपुर माजरा मार्ग पर सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इस कारण इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को रूठ बदलकर दूसरी सड़क से आवागमन करना पड़ रहा है। ऐसे में ग्रामीण भी कई बार अधिकारियों से सड़कों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग कर चुके हैं।
----
इन सड़कों को कराया जाएगा गड्ढामुक्त
लोक निर्माण विभाग ने मेरठ-बड़ौत हाईवे को गड्ढामुक्त बनाने का प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा बागपत-चमरावल मार्ग, सरूरपुरकलां से सूजरा मार्ग, अग्रवाल मंडी टटीरी से सूरजपुर महनवा मार्ग, अग्रवाल मंडी टटीरी से अहमदपुर गठीना, अग्रवाल मंडी टटीरी से बली मेवला, खेकड़ा से फखरपुर मार्ग, खेकड़ा से पाठशाला रोड पर तांगा स्टैंड के पास, लहचौड़ा से रटौल मार्ग, बड़ौत से बिनौली मार्ग, बड़ौत से सराय मार्ग, पांची से चमरावल मार्ग, कंडेरा से गुंगाखेड़ी मार्ग समेत 99 सड़कें शामिल हैं।

----
वर्जन-शासन ने दीपावली से पहले सभी सड़कें गड्ढामुक्त करने के आदेश दिए हैं। बजट मिलने के बाद काम शुरू करा दिया गया है। इसमें तेजी लाने के लिए लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं, जल्द ही सड़कों का निरीक्षण भी किया जाएगा। बीबी सिंह, कार्यवाहक सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed