{"_id":"6470fc957fb0562c7d09ef48","slug":"goods-worth-lakhs-stolen-from-rim-axle-factory-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-828-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रिम-धुरे की फैक्टरी से लाखों रुपये का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रिम-धुरे की फैक्टरी से लाखों रुपये का सामान चोरी
विज्ञापन
- व्यापारियों में पुलिस के प्रति रोष, तहरीर दी
फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बृहस्पतिवार रात अज्ञात चोरों ने बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर स्थित एक रिम-धुरे की फैक्टरी में नकब लगाकर लाखों का सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार को फैक्टरी पहुंचने पर मालिक को घटना की जानकारी हुई।
फैक्टरी मालिक अजय जैन की नगर की सराय रोड पर क्वालिटी एग्रो एंट्रप्राइजेज के नाम से रिम-धुरे बनाने की फैक्टरी है। अजय जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात चोर उनकी फैक्टरी में छत के रास्ते नकब लगाकर घुस गए और उन्होंने वहां से एक लाख की नकदी, 92 हजार का लैपटॉप और पैन ड्राइव, 74 हजार के कैमरे, एलईडी, डीबीआर, 75 हजार का जनरेटर का सामान और 12 हजार रुपये का एसी का स्टेबलाइजर आदि सामान चोरी कर ले गए।
शुक्रवार की सुबह जब वह फैक्ट्री पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना को लेकर व्यापारियों में रोष है। कहा कि आए दिन नगर में चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन किसी का खुलासा नहीं हो रहा है। उन्होंने घटनाओं के खुलासे की मांग की। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।