{"_id":"5ef798078ebc3e42fb10a8d2","slug":"gold-of-medha-got-out-of-the-soil-of-the-village-baraut-news-mrt48842386","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के बच्चों ने यूपी बोर्ड रिजल्ट में लहराया परचम-------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के बच्चों ने यूपी बोर्ड रिजल्ट में लहराया परचम-------
विज्ञापन
बड़ौत। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के रिजल्ट में इस बार ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं ने बच्चों ने परचम लहराया है। खास बात यह है कि अधिकांश बच्चे किसान परिवार से जुडे़ है, जिनके अभिभावकों का पेशा खेती है। बंपर रिजल्ट देखकर अभिभावकों और बच्चों के चेहरे खिल उठे।
शनिवार को यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित हुआ। खास बात यह रही कि यूपी टॉप से लेकर जनपद टॉप तक की सूची में गांव के बच्चों का जलवा रहा। सबसे पहले बात हाईस्कूल की यूपी टॉप रिया जैन की, वह मूलरूप से हिलवाड़ी गांव की रहने वाली है। इसके बाद नंबर यूपी में छठे स्थान पाने वाले छात्र उज्ज्वल तोमर की, वह भी हिलवाड़ी गांव का रहने वाला है। अक्षित त्यागी खेड़ी प्रधान, जयंत तोमर फतेहपुर पुट्ठी, छात्रा स्वाति जो सावन पब्लिक स्कूल छपरौली की छात्रा है, लेकिन रहने वाली कूड़ी गांव की है। गोडविल इंटर कॉलेज किरठल का छात्र अंकुश लूंब गांव का रहने वाला है, जबकि आदर्श इंटर कॉलेज किरठल की छात्रा खुशी चौहान किरठल गांव की रहने वाली है। अब बात इंटरमीडिएट के यूपी टॉपर छात्र अनुराग मलिक, वह भी छपरौली थाना क्षेत्र के सिलाना गांव के रहने वाले है। गरिमा कौशिक व शिवानी दोनों धनौरा सिल्वर नगर गांव की रहने वाली है। इसके अलावा छात्रा आकशी रठौड़ा, अंकिता ढिकौली, आमिर तेड़ा, छात्रा तनु जिवाना व छात्र दिलशाद अली लूंब गांव के रहने वाले है। छात्रा अंशिका रठौडा गांव की रहने वाली है। अधिकांश के अभिभावकों का पेशा खेती ही है।