UP: बागपत में मुठभेड़, एक गोकश के पैर में लगी गोली, सिपाही भी हुए घायल, कार-तमंचा और कारतूस बरामद
Baghpat News : मुठभेड़ में पैर में पुलिस की गोली लगने से एक गोकश घायल हो गया, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के दोघट में फौलादनगर गांव के जंगल में पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ हो गई। पैर में पुलिस की गोली लगने से एक गोकश घायल हो गया, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गए। पुलिस ने एक बाल अपचारी समेत तीन गोकाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रतिबंधित दो पशु, कार, तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
थानाध्यक्ष सोनवीर सिंह सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि फौलादनगर गांव के जंगल में कुछ लोग गोकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे है।
सूचना पर सर्विलांस सेल प्रभारी नितिन पांडेय, एसएसआई अख्तर अली, एसआई अमरदीप, अखिलेश यादव, विकास चौहान ने पुलिस टीम के साथ फौलादनगर गांव के जंगल में घेराबंदी कर कार सवार गोकाशों को घेर लिया। अपने को घिरा देख गोकशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं, पुलिस कर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग की।
वहीं, पुलिस की गोली लगने से गोकश गुलफाम पुत्र नसीर निवासी फौलादनगर घायल हो गया, जबकि गांव के ही फारुख पुत्र सुक्का व एक बाल अपचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में सिपाही अंकुर भी घायल हुए है। पुलिस ने दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार कराया।
यह भी पढ़ें: कैफे में अश्लीलता की हदें पार: अंदर का नजारा देख भौचक्का रह गए अफसर, इस हालत में मिले युवक-युवती, तस्वीरें
बताया कि पकड़े गए गोकशों के कब्जे से एक कार, एक 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा, दो प्रतिबंधित पशु, दो छुरी, पशु काटने के औजार बरामद किए है। पुलिस ने तीनों गोकशों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: किसानों का दर्द: 13 साल में बढ़े सिर्फ 140 रुपये, लागत हुई दो गुना, रिपोर्ट में देखिए BJP-SP और BSP का रिकॉर्ड