{"_id":"65bffa31c0d5373caa0fb128","slug":"giving-bharat-ratna-to-advani-is-a-good-decision-charan-singh-should-also-get-it-mp-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-109596-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडवाणी को भारत रत्न देना अच्छा फैसला, चरण सिंह को भी मिले : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आडवाणी को भारत रत्न देना अच्छा फैसला, चरण सिंह को भी मिले : सांसद
Mon, 05 Feb 2024 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
बागपत के भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते सांसद डॉ.सत्यपाल सिंह। संवाद
बागपत। सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने को सरकार का अच्छा फैसला बताया है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की पैरवी की। वह रविवार को भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन पर कुछ ट्रेनें बंद हैं, जिनको शुरू कराने के लिए उनकी रेलवे के अधिकारियों से बात हो गई है। उन ट्रेनों को जल्द ही शुरू कराया जा सकता है। इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन सेवा बेहतर करने के लिए बागपत से दिल्ली तक एयर बस सर्विस शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके लिए उनकी बातचीत चल रही है। इसके अलावा दिल्ली से बागपत तक दूसरे फेज में शामिल रैपिड ट्रेन को पहले फेज में कराने का प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि दूसरे फेज को शुरू होने में काफी लंबा समय लग सकता है।
उन्होंने केंद्र के बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एतिहासिक बजट है। बजट से सभी वर्गों के लोगों को लाभ होगा और देश सशक्त होगा। बजट में सबका साथ सबका विकास के साथ गरीब, युवा, अन्नदाता, महिलाएं सभी का ख्याल रखा गया है। साथ ही बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों, बुजुर्गों और ग्रामीणों को ध्यान में रखते हुए कई कल्याणकारी योजनाओं का एलान किया गया है। उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट में महिलाओं, किसानों और युवाओं पर फोकस किया गया है। इस दौरान प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डॉ. चन्द्रमोहन, जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, भाजपा नेता करतार सिंह, डा. विनय त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
- भागने की जगह सहयोग करें केजरीवाल
सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को कई बार नोटिस भेजा जा चुका है। लेकिन वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वह भागने की जगह जांच में सहयोग करें और अपनी बात को रखें। हेमंत सोरेन के मामले पर उन्होंने कहा कि अगर कोई घोटाला करेगा तो सरकार व जनता उसे नहीं छोड़ेगी।