{"_id":"5e41af498ebc3ee58b3baeba","slug":"give-good-rites-to-students-baraut-news-mrt4681502107","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार दें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। तेड़ा गांव के आर्य विद्यालय इंटर कालेज में सोमवार को शिक्षक-छात्र अभिभावक मंगल कामना गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमेंशिक्षकों ने अभिभावकों से संवाद कर छात्र-छात्राओं को अच्छे संस्कार देने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं को किताबी शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों व संस्कारों की भी शिक्षा दी जानी चाहिए है। अभिभावक विद्यालय से घर जाने पर अपने बच्चों का मूल्यांकन नही करते, जिससे वे अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं करते। उन्होंने कहा यदि अभिभावक अपने बच्चों को थोड़ा समय देकर उचित मार्गदर्शन करें तो वे सफलता की सीढ़ियां चढ़ सकते हैं। इस दौरान आर्थिक रूप से कमजोर कक्षा छह से कक्षा 12 तक के 107 छात्र-छात्राओं को जूते वितरित किए गए। अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। गोष्ठी में चमनलाल, रणसिंह, भागमल, प्रताप सिंह पंवार, लेखराज, रामेश्वर दयाल, अनिता रानी, स्वाति, अमित आदि मौजूद रहे।