फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Girls showed strength in Kho-Kho competitioGirls showed strength in Kho-Kho competitionn

Baghpat News: खो-खो प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाया दमखम

Sat, 12 Aug 2023 05:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
Girls showed strength in Kho-Kho competitioGirls showed strength in Kho-Kho competitionn
फोटो संख्या 6
विज्ञापन

बड़ौत। विजयी भव विद्यापीठ में चल रही दो दिवसीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया, जिसमें अपनी-अपनी टीमों को जिताने के लिए खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।

समापन अवसर पर प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल की चेयरपर्सन पूजा मान ने फीता काट कर किया। प्रतियोगिता में दो ग्रुप ए और बी बनाए गए। दोनों ही ग्रुप में शामिल टीमों ने जीतने के लिए दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में ग्रुप ए की टीम 20-18 के स्कोर से विजेता रही। विजेता टीम में रानिशा, अन्नु दांगी, अवनी राना, अंशिका पंवार, जह्नवी, अन्नू, मिस्टी, मानवी और वृंदा रहीं। वहीं दूसरी ओर ग्रुप B की टीम 20-17 के स्कोर से विजयी रही। विजेता टीम में तुलसी, मानवी, आराध्या, तनवी, वंशिका तोमर, वंशिका दांगी, छवि, इशिका और नव्या रहे। विजेता टीम को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। चेयरपर्सन पूजा मान ने कहा कि बच्चों की शारीरिक और मानसिक विकास के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहता है। इस मौके पर स्पोर्ट्स टीचर आदित्य और केशव का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed