{"_id":"603545fe8ebc3ee9237515b4","slug":"girls-show-power-in-sports-competition-baraut-news-mrt526711969","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखम
बड़ौत। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मंगलवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज प्राचार्या डॉ. अनिता जैन, डॉ. प्रवित्रा खत्री ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्या ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने से मानसिक, बौद्धिक व शारीरिक विकास होता है। खेलों को खेल भावना के साथ ही खेलना चाहिए। हार व जीत खेल के दो पहलू है। प्रतियोगिता के पहले दिन बैडमिंटन, शतरंज, टेबिल टेनिस, रस्सा-खींच प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान बैडमिंटन प्रतियोगिता के कुल आठ मैच खेले गए। जिसमें बीए द्वितीय की रिया मलिक प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की फराना द्वितीय व बीए तृतीय वर्ष की फराना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्सा खींच प्रतियोगिता मेें बीए द्वितीय ने बीए तृतीय वर्ष को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की साक्षी ने बीए तृतीय वर्ष की समीक्षा जैन को हराया। शतरंज प्रतियोगिता मेें बीए प्रथम वर्ष की अंशिका ने बीए तृतीय वर्ष की समीक्षा जैन को हराया। खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने में डॉ. अनिता जैन, कार्यालय अधीक्षक राजेश कुमार जैन, अक्षत कुमार, डॉ. वंदना शर्मा, प्रीति, श्रुति जैन का सहयोग रहा।