फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Girl's Facebook ID hacked, sent obscene messages to relatives

Baghpat News: युवती की फेसबुक आईडी हैक, रिश्तेदारों को भेजे अश्लील मैसेज

Tue, 19 Sep 2023 06:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
Girl's Facebook ID hacked, sent obscene messages to relatives
- चार माह पहले पुलिस ने कराया था समझौता, अगले ही दिन से युवती को परेशान कर रहा युवक, युवती के भाई को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

बड़ौत। नगर निवासी एक युवक ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की फेसबुक आईडी हैक कर ली और अब उसी आईडी से युवती के परिजनों को अश्लील मैसेज भेजकर युवती को ब्लैकमेल कर रहा है। विरोध करने पर आरोपी युवक ने युवती के भाई को भी जान से मारने की धमकी दी है।
मंगलवार को पीड़िता अपने भाई के साथ कोतवाली पहुंची। पीड़िता ने बताया कि नेहरू रोड निवासी एक युवक ने चार माह पहले उसकी फेसबुक आईडी हैक कर ली थी। पहले तो युवक ने फेसबुक से मेरे फोटो लेकर एडिट कर मुझे ही अश्लील फोटो भेजे और शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाया। मना करने पर आरोपी युवक ने रिश्तेदारों व परिवार के लोगों को फोटो भेज दी। आरोप लगाया कि चार माह पहले शिकायत पर रेलवे रोड पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए समझौता करा दिया था।
विज्ञापन

समझौते के अगले ही दिन से फिर से युवक परेशान कर रहा है और अब भाई को जान से मारने की धमकी दी है। इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed