फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Girl students will learn the secrets of science while playing

Baghpat News: खेल-खेल में छात्राएं सीखेंगी विज्ञान की गुत्थियां

Sat, 12 Aug 2023 06:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 06:00 PM IST
विज्ञापन
Girl students will learn the secrets of science while playing
-15 अगस्त को विज्ञान मॉडल प्रदर्शन करेंगी छात्राएं
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
बिनौली। फजलपुर सुंदरनगर के शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को अलायंस फॉर साइंस के तहत तीन दिवसीय अनुभव आधारित बाल विज्ञान प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें प्रथम दिन प्रशिक्षकों ने छात्राओं को खेल के माध्यम से विज्ञान का प्रशिक्षण दिया।

विज्ञान प्रशिक्षण कार्यशाला में पिथौरागढ़ से आये विज्ञान संचारक आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि विज्ञान प्रशिक्षण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विज्ञान शिक्षा को रटंत शिक्षा से निकालकर अनुभव से सिखाना है। इससे देश की नई शिक्षा नीति भी शिक्षा में आमूल परिवर्तन पर जोर दे रही है। प्रशिक्षण कार्यशाला में कक्षा 6 से 9 तक की 65 छात्राओं ने हिस्सा लिया। विनोद उप्रेती, गौरव बोहरा ने छात्राओं के ग्रुप बनाकर खेल के माध्यम से 32 प्रकार के वर्किंग मॉडल तैयार करने को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर प्रबंधक नरेश वर्मा, प्रधानाचार्य सपना शर्मा, प्रमोद कुमार, वेदप्रकाश, रामकिशन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed