{"_id":"5f80ad148ebc3e9bb543031f","slug":"girl-student-stabbed-for-resisting-molestation-kahkra-news-mrt505252494","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को चाकू मारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता, आरोप पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद
एसपी की नाराजगी के बाद कोतवाली प्रभारी पहुंचे घटना स्थल पर
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग छात्रा को युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसकी शिकायत एसपी से की गई तो उन्होंने सीओ और कोतवाली प्रभारी को फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया।
श्रमिक परिवार की यह बेटी शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे मकान के पास लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी लेने गई थी। इसी दौरान एक युवक ने उससे छेड़छाड़ की। छात्रा ने शोर मचाया तो बाल्टी में 200 रुपये डालकर साथ चलने के लिए कहा। विरोध करने पर युवक ने पेट में चाकू मारकर छात्रा को घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की मां उसे लेकर खेकड़ा कोतवाली पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परिजनों ने इसकी शिकायत एसपी अभिषेक सिंह से की। एसपी ने नाराजगी जताते हुए सीओ मंगल सिंह रावत और कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह को फटकार लगाई। साथ ही घटना स्थल पर पहुंचकर जांच करने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की निर्देश दिए।
कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम गठित की गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छात्रा को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पीड़िता की बहन के साथ भी की थी छेड़छाड़
पीड़ित छात्रा की मां का आरोप है कि आरोपी युवक करीब छह माह पहले उसकी दूसरी बेटी के साथ भी अभद्रता कर चुका है। उसकी शिकायत भी उसने खेकड़ा कोतवाली में की थी। तब पुलिस ने उसका शांति भंग की धाराओं में चालान किया था।