{"_id":"670e58e84d5f751ab00d3f49","slug":"girl-dies-of-fever-in-laliana-more-than-50-sick-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-120058-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ललियाना में बुखार से बच्ची की मौत, 50 से अधिक बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ललियाना में बुखार से बच्ची की मौत, 50 से अधिक बीमार
Wed, 16 Oct 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
बागपत, रटौल। ललियाना गांव में बुखार से पांच वर्षीय बच्ची सानिया की मौत हो गई। गांव में बुखार का प्रकोप है और वहां 50 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने गांव में शिविर लगाकर जांच कराने और दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।
ललियाना निवासी सलमान की बेटी सानिया (5) एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। उसका पांची गांव के निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। सलमान के भाई असलम ने बताया कि सोमवार दोपहर बच्ची की हालत खराब हो गई। परिजन बच्ची का इलाज कराने के लिए बागपत के लिए चले थे, मगर बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा गांव में 50 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में घर-घर में बुखार के मरीज हैं। गांव के असलम, हनीफा, अनस, आलिम, मन्तशा, सद्दाम, नसीमा, मीना, तमन्ना, अमीर जहां, अकबरी, बदरू, रिहाना, मोहम्मद, अली, सीना, जैनब, दिलशाद, अनस, असद, हनीफ़ा, शहजाद, मुंदर सहित 50 से अधिक लोग व बच्चे बुखार से पीड़ित है। गांव के फिरोज़, जावेद और इंतज़ार का कहना है कि गांव में जगह-जगह गंदगी है। जिसके कारण मच्छर अधिक होने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र पर भी दवाओं की कमी है, जिसके कारण लोगों को निजी चिकित्सकों से इलाज कराना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गांव में सफाई कराने और दवा का छिड़काव कराने के साथ ही शिविर लगाकर लोगों की जांच कराने की मांग की है।
- वर्जन - स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है और गांवों में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जा रहे है। गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। - डॉ. तीरथ लाल, सीएमओ