{"_id":"599b3a7e4f1c1b9d2f8b478a","slug":"ghaziabad-dehradun-rail-route-restored-trains-returned-on-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद-देहरादून रेल रूट बहाल, पटरी पर लौटीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद-देहरादून रेल रूट बहाल, पटरी पर लौटीं ट्रेनें
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद-बागपत
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली में ट्रेन हादसे के 32 घंटे बाद गाजियाबाद-देहरादून रेल रूट रविवार देर रात 1:21 बजे बहाल हो गया। इसके बाद डायवर्ट ट्रेनें पुराने रूट पर लौट आईं। रूट बहाली के बाद सहारनपुर, मेरठ और आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन दिल्ली ड्यूटी पर जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिल गई। सोमवार को फिर स्टेशन पर यात्रियों की चहल-पहल दिखाई दी।
शनिवार शाम पौने छह बजे खतौली के पास उत्कल एक्सप्रेस डिरेल हो जाने से इस रूट की सभी ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया था। सात ट्रेनें निरस्त कर दी गई थी, जबकि डायवर्ट ट्रेनें लोनी-शामली व पानीपत की ओर से देहरादून भेजी जा रही थीं।
यह ट्रेनें गाजियाबाद स्टेशन पर नहीं पहुंच रहीं थी। इसके चलते तीन-चार महीने पहले रिजर्वेशन करा चुके यात्रियों को भी यात्रा रद्द करनी पड़ी। स्थानीय रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रविवार शाम 7:30 बजे ही खतौली में क्षतिग्रस्त ट्रैक को फिट कर लिया गया था।
विज्ञापन
देर रात 1:21 बजे खतौली रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया था। ट्रैक फिट होने के बाद सबसे पहली ट्रेन अंबाला-मेरठ पैसेंजर ट्रेन यहां से गुजरी। उन्होंने बताया कि इसके बाद डायवर्ट ट्रेनों को भी पुराने रूट पर संचालित कर दिया गया। सुबह देहरादून जाने वाली ट्रेन पुराने रू ट से ही गुजरीं।