गाजियाबाद और बागपत के बदमाशों ने की थी पेट्रोल पंप पर लूटपाट
पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने 14 नवंबर को दोपहर पहुंचकर फायर कर सेल्समैन वसीम और अब्दुल से लूटपाट की थी। उसके बाद बदमाश रटौल में बाग के पास अपनी बाइक छोड़कर कार से फरार हो गए थे। पुलिस ने उनकी बाइक को कब्जे में ले लिया था। पुलिस तभी से ही केस के खुलासे के प्रयास में लगी हुई है। इसके लिए पुलिस ने 20 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।
पुलिस सूत्रों की माने तो वारदात को बागपत के दो अपराधियों और गाजियाबाद के एक अपराधी ने मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस को एक अपराधी को पकड़ने में कामयाबी मिल गई है। उसके दो साथी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में दौड़ भाग कर रही है। उनके पकड़े जाने के बाद पुलिस केस का खुलासा कर देंगी।
सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है कि घटना के बारे में काफी जानकारी मिली गई है। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।