{"_id":"5ed3f38e8ebc3e90846666df","slug":"ghatauli-of-three-and-a-half-quintals-in-weights-farmers-uproar-baghpat-news-mrt48412223","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल में साढ़े तीन क्विंटल की घटतौली, किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल में साढ़े तीन क्विंटल की घटतौली, किसानों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। खतौली मिल के तवेलागढ़ी सी सेंटर पर करीब साढ़े तीन क्विंटल घटतौली का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख तौल लिपिक अपनी मशीन वहीं छोड़कर भाग गया। मिल और गन्ना अधिकारियों ने किसानों को लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की आश्वासन दिया।
किसानों का कहना था कि रविवार को क्रेंद्र पर घटतौली होने की आशंका हुई। उन्होंने गांव के ही एक किसान की बुग्गी की तौल धर्मकांटे पर और फिर केंद्र पर कराई तो तौल में तीन क्विंटल 60 किलोग्राम का अंतर आया। घटतौली होने पर किसान भड़क गए और उन्होंने तौल लिपिक के खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा होते देख लिपिक अपनी मशीन केंद्र पर छोड़कर फरार हो गया और मिल अधिकारियों से शिकायत की। मिल के प्रबंधक हिमांशु, गन्ना समिति सचिव बृजेश राय व जिला गन्ना अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनी तथा घटतौली पर लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। मोहित, पिंकी, जितेंद्र, सुरेश, प्रवीण, अंकित, रिशिपाल, अमरपाल, नीरज, नीटू, लियाकत, राजीव प्रधान मौजूद रहे।