{"_id":"86ad6934a0948f00d8fb84ff86ed7a19","slug":"germany-s-team-in-recent-hindon-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी की टीम ने देखा हिंडन नदी का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मनी की टीम ने देखा हिंडन नदी का हाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में जर्मनी से आए छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की टीम ने हिंडन नदी पर पहुंचकर प्रदूषण और जल प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। उन्हें प्रदूषण की मात्रा अधिक मिली। उन्होंने जलपुरुष के गांव डौला पहुंचकर भी तालाबों पर किए गए जल प्रबंधन की जानकारी ली।
सोमवार को जर्मनी के छात्राओं एवं शिक्षकों का दल हिंडन तट पर पहुंचा। दल में शिक्षक मैथियास स्टैल्हे, बिग्रिट कून एवं छात्राएं मालून, वौनिशा, विवियन, रॉबिन, ऐना एवं हेन्हा शामिल रहे। उनके साथ गाजियाबाद के नेहरू वर्ल्ड स्कूल के बच्चे भी पहुंचे। उन्होंने हिंडन नदी के स्रोत, प्रदूषण के कारण, जल प्रबंधन पर जानकारी प्राप्त की। सेवियर संस्था से जुड़े ग्राम डौला के कृष्णपाल सिंह के साथ जर्मन दल जलपुरुष राजेंद्र सिंह के गांव डौला पहुंचा।
जहां जर्मन दल ने गांव के तालाबों में हो रहे जल संरक्षण के कार्यों का अध्ययन किया। कृष्णपाल ने तालाबों के रखरखाव एवं तालाबों के लाभ बताए। कृष्णपाल सिंह ने बताया कि छात्र यहां की नदियों, प्रदूषण एवं जल प्रबंधन पर शोध कर रहे हैं। यहां के छात्र भी जर्मन जाकर वहां की नदियों के बारे में जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा जर्मन शोधार्थियों ने सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में जल एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित संगोष्ठी में भी भागीदारी की। इस दौरान नेहरू वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद के देवांशु, अजिता, सलोनी, हर्षिता, पूरन, निश्लेंद्र के अलावा शिक्षक चारु शर्मा, सुधीर राणा ने संगोष्ठी में भाग लिया। सेंट एंजेल्स के मनीषा, अर्चना, माधव, पारुल, प्राग्मा, शाकिर, आरजू, तनीषा, यशिका, सुरभि, आस्था, मुस्कान, स्वेता, सुनीता, बबिता ने मेहमान छात्रों से प्रश्न-उत्तर का आदान-प्रदान किया।