फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   gaziabad ki bijli se bagpat roshan

गाजियाबाद की बिजली से बागपत रोशन

Thu, 11 May 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
gaziabad ki bijli se bagpat roshan
रटौल के बस स्टेंड पर खुले में रखा ट्रांसफाॅर्मर हादसे को न्यौता दे रहा। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। शहर के मेरठ रोड पर स्थित बिजलीघर के दो बड़े ट्रांसफार्मर खराब होने से शहर और खेकड़ा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया था। दूसरे जनपद गाजियाबाद से बिजली की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि उसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत की काफी कटौती हो रही है।
विज्ञापन


बागपत के चीनी मिल के निकट 220केवी के बिजलीघर का रविवार की रात में 100 एमवीए का ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो गया था। इतनी क्षमता का एक ट्रांसफार्मर वहां पर पहले से ही खराब चल रहा है। इससे बागपत शहर, कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी, खेकड़ा का क्षेत्र अंधेरे में डूब गया था। रात भर लोगों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। पता चलने पर अफसरों ने बिजली की अस्थाई व्यवस्था की थी।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर ठीक होने में कई दिन लगेंगे। भयंकर गर्मी में जनता को कैसे निजात मिले, इसको लेकर अफसर टेंशन में आ गए थे। उन्होंने पड़ोसी जनपद से विद्युत सप्लाई चालू करा दी है। हालांकि पर्याप्त मात्रा में बिजली अभी भी नहीं आ रही है। ग्रामीण क्षेत्र में तो ज्यादा कटौती हो रही है। विद्युत निगम के एक्सईएन राजवीर सिंह ने कहा ट्रांसफार्मर खराब होने से खेकड़ा क्षेत्र के डूंडाहेड़ा बिजलीघर को गाजियाबाद से जोड़ा गया है। इसी तरह बागपत के बिजलीघर को बड़ौत से। यह अस्थाई व्यवस्था अगले कई दिन रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed