फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gave the message of save daughter by reciting poetry

कविता सुनाकर बेटी बचाओ का संदेश दिया

Fri, 18 Feb 2022 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
Gave the message of save daughter by reciting poetry
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना चतुर्थ इकाई की ओर से शुक्रवार को बेटा-बेटी एक समान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. जयकुमार सरोहा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता रानी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य ने कहा कि बेटियां वरदान है, बेटियां शक्ति है। अभिभावकों को बेटा व बेटी में अंतर नहीं समझना चाहिए। डॉ. गीता रानी ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में लड़कों की बराबरी कर रही है। स्वयं सेविका सोनम ने ‘जन्म से पहले मुझको ना मार’, डिंपल ने ‘अगर तुमको मेरा दुनिया में आना नहीं मंजूर, तो वो दिन नहीं दूर जब तरसोगे बेटी के लिए’ कविता सुनाकर बेटी बचाओ का संदेश दिया। समाज शास्त्र विभागाध्यक्ष डाक्टर देवेन्द्र पाल सिंह तोमर और डाक्टर इंदु ने भी विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर नीलम राणा, पूजा, चंचल, अन्नू तोमर, नेहा, आंचल, रेशू, राधा, राखी, शिवानी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed