फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gave the keys of the house and ration to the needy people

जरूरतमंद लोगों को मकान की चाबी और राशन दिया

Sun, 03 Apr 2022 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Gave the keys of the house and ration to the needy people
बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में मौजूद साध संगत - फोटो : BARAUT
डेरा बरनावा में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में रविवार को श्रद्धालुओं ने 74 वां स्थापना दिवस और 15 वां रूहानी जाम-ए-इंसा कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को मकान की चाबी और एक-एक माह का राशन दिया गया।

नाम चर्चा में कविराज भाई जसविंदर, कंवरपाल, सन्नी, संदीप, राजेंद्र, महेश, मास्टर रामफल, ओमबीर ने भजनों से साध संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। साध संगत को एलईडी स्क्रीन पर संत गुरमीत रामरहीम इंसा के रिकार्डिंग प्रवचन भी सुनाए गए। साथ ही उनका लिखा गया पत्र भी पढ़कर सुनाया गया। डेरे के सेवादारों ने 58 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन भी वितरित किया गया। साथ ही जरूरतमंद परिवारों के लिए बनवाए गए मकानों की चाबी भी सौंपी। बिना दान दहेज के एक जोड़े की शादी भी कराई गई। नामचर्चा में पहुंचे राज्य मंत्री केपी मलिक और बड़ौत पालिका चेयरमैन अमित राणा का सेवादारों ने स्वागत किया। भंडारे में साध संगत में लंगर ग्रहण किया। संचालन रामकुमार इंसा ने किया गया। कार्यक्रम में यूपी और उत्तराखंड की साध संगत ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed