{"_id":"69b462c4f8f68bb3eb09ee7a","slug":"gas-problem-baghpat-news-c-28-1-bag1001-148218-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सिलिंडर बुक करने के लिए रातभर जाग रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सिलिंडर बुक करने के लिए रातभर जाग रहे लोग
विज्ञापन
फोटो स्टारपरफॉमर्र के लिए:- गैस सिलिंडर के लिए आफत :- बागपत जिले में गैस सिलिंडर लेने के लिए लो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। घरेलू गैस सिलिंडरों की बुकिंग ठप होने से लोगों को रातभर जागना पड़ रहा है। इसके चलते बृहस्पतिवार रात 11 बजे सर्वर सही होने पर लोगों ने पांच हजार से अधिक गैस सिलिंडरों की बुकिंग कर दी। बुकिंग होने पर शुक्रवार को नौ हजार उपभोक्ताओं को सिलिंडर बांटे गए, इनमें कई दिन पहले बुकिंग करने वाले भी शामिल हैं। गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी रोकने और व्यवस्था बनाने के लिए तीनों तहसीलों में एसडीएम और सीओ को जिम्मेदारी दी गई है।
इस्राइल-अमेरिका और ईरान में युद्ध होने के बाद व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की रिफिलिंग पर रोक लगाई जाने के बाद फैक्टरियों और होटलों पर काम बंद हो गया है। अब घरेलू गैस सिलिंडरों को लेकर मारामारी मची हुई है। दिन निकलते ही लोगों की भीड़ गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रही है, जिससे वहां लंबी लाइन लग रही है। दो दिन पहले गैस कंपनियों का बुकिंग सर्वर डाउन होने के कारण व्यवस्था ठप हो गई थी, जिससे उपभोक्ताओं काो परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके चलते बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे सर्वर सही होने पर लोगों ने बुकिंग शुरू कर दी। रात करीब दो घंटे में पांच हजार लोगों ने सिलिंडरों की बुकिंग कर दी। दो-तीन घंटे सही रहने के बाद सर्वर फिर से डाउन हो गया और शुक्रवार को लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को एजेंसियों से बुकिंग गैस सिलिंडरों का वितरण किया गया, जिसके चलते जिले की 32 गैस एजेंसियों से नौ हजार सिलिंडर वितरित किए गए।
बुकिंग किए बिना सिलिंडर लेने आए, कई घंटे इंतजार कर वापस लौटे
गैस एजेंसियों पर शुक्रवार की सुबह 10 बजे से पहले ही सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। कई उपभोक्ता ऐसे थे, जो बिना बुकिंग किए ही सिलिंडर लेने पहुंच गए, जो कई घंटे तक एजेंसी के बाहर डेरा डालकर बैठे रहे। कई घंटे इंतजार करने के बाद ऐसे उपभोक्ताओं को बिना सिलिंडर लिए ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
एजेंसियों पर पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग
घरेलू सिलिंडर लेने एजेंसियों पर आने वाले लोग बुकिंग नहीं होने पर हंगामा भी कर रहे हैं। इसको लेकर बागपत इंडेन एलपीजी फेडरेशन के अध्यक्ष अजय चौहान समेत अन्य एजेंसी संचालकों ने एसपी को पत्र सौंपा। उन्होंने एजेंसियों पर सुरक्षा के लिए एक-एक पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की। अजय चौहान का कहना है कि गैस सिलिंडरों की कमी नहीं है, जो सिर्फ बुकिंग करने वालों को ही दिया जा रहा है। गांवों में रहने वाले लोग पहले तीन-चार महीने में सिलिंडर ले रहे थे, जो 15-20 दिन में दोबारा सिलिंडर लेने आ रहे हैं, जबकि गांव के लोगों के लिए बुकिंग का समय 45 दिन कर दिया गया है।
ऐसे करें बुकिंग
जिला पूर्ति विभाग ने सिलिंडरों की बुकिंग के लिए फोन नंबर जारी किए है, जिन पर मिस्ड कॉल करके गैस सिलिंडर की बुकिंग की जा सकती है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटिड के सिलिंडरों के लिए 8454955555, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटिड के लिए 7715012345, 7718012345 और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटिड के लिए 9493602222 पर मिस्ड कॉल करके सिलिंडर की बुकिंग कर सकते हैं। इनके अलावा एजेंसी संचालक के गैस सिलिंडर नहीं देने पर इंडेन गैस हेल्पलाइन नंबर 18002333555, भारत गैस के लिए 1800224344, एचपी गैस के लिए 18002333555 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
-- --
-चार दिन से गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। बुकिंग के लिए एजेंसी पर लिखे नंबर पर संपर्क नहीं हो सका। बुकिंग का सर्वर ठीक कराया जाए।
-सुमन, बड़ौत मार्ग
-कई दिन से घर का गैस सिलिंडर खत्म है। शुक्रवार को एजेंसी पर सिलिंडर लेने आई, लेकिन चार घंटे बैठने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला।
-अनीता, बली
वर्जन
गैस सिलिंडरों के लिए लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। तीनों कंपनियों के बुकिंग नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर मिस्ड कॉल से बुकिंग हो जाएगी। शुक्रवार को नौ हजार गैस सिलिंडर वितरित किए गए।
-अनूप तिवारी, जिलापूर्ति अधिकारी