{"_id":"61686e13d16c65793c3109dc","slug":"garuda-app-will-ease-the-activities-of-vis-election-baghpat-news-mrt560583850","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव की गतिविधियों को आसान करेगा गरुड़ एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव की गतिविधियों को आसान करेगा गरुड़ एप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अधिकारियों व लोगों को एक क्लिक पर मिलेगी पूरी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधान सभा चुनाव की गतिविधियों को सरल बनाने के लिए आयोग ने गरुड़ एप लांच किया है। एप पर चुनाव संबंधी गतिविधियों के साथ-साथ मतदाता सूची, बूथ व अन्य जानकारी अपलोड की जाएगी। अधिकारी व आम लोगों को एक क्लिक पर चुनाव संबंधी जानकारी मिलेगी।
सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय शर्मा ने बताया कि एप पर मतदाता की टैगिंग की जाएगी। मतदेय स्थल की व्यवस्था में सुधार, ऑनलाइन प्रक्रिया होने से अभिलेखों के प्रयोग के झंझट से छुटकारा मिलेगा। एप के माध्यम से चुनाव संबंधी सभी जानकारियां आसानी से मिलेगी। बीएलओ को मतदान केंद्र की वर्तमान स्थिति गरुड़ एप पर अपलोड करने की जिम्मेदारी दी गई है।
एप पर तुरंत होगा समस्या का समाधान
गरुड़ एप पर मतदाताओं के आवेदन आनलाइन करने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान भी होगा। बीएलओ गरुड़ एप पर निर्वाचन संबंधी विवरण की फीडिग करेंगे। सूची में नाम जुड़वाने व सुधार आदि के लिए प्रपत्र 6, 7, 8 या 8(क) भी आनलाइन भरा जा सकेगा। बीएलओ मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए रास्ता, बिजली, पानी व अन्य सुविधाओं की जानकारी भी एप पर अपलोड करेंगे। गरुड़ एप पर सूचना अपलोड करते ही पूरी जानकारी संबंधित अधिकारी को मिल जाएगी।