फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Garbage being dumped in the open on Gandhi Road

गांधी रोड पर खुले में डाला जा रहा कूड़ा

Wed, 06 Jan 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Garbage being dumped in the open on Gandhi Road
बड़ौत में गांधी रोड पर पड़ी गंदगी के बीच गुजरता युवक - फोटो : BARAUT
आईएमए के चिकित्सकों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर पालिका द्वारा गांधी रोड पर कूड़ा डाला जा रहा है। इस मार्ग पर एक दर्जन नर्सिंग होम है। कूड़े के कारण चिकित्सकों के साथ साथ मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे लेकर आईएमए के सदस्यों ने कई बार शिकायत भी की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अब उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है।
पालिका परिषद द्वारा नगर से निकलने वाले कूड़े को गांधी रोड की सड़क के बीचोंबीच डाला जा रहा है। इस पर आवारा पशु मक्खी मच्छर मंडराते रहते है। यहां से निकलने वाले लोगों को नाक पर रुमाल रखकर निकलना पड़ता है। इस रोड पर एक दर्जन नर्सिंग होम है। यहां आने वाले मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. सुखपाल सिंह व हरित प्राण ट्रस्ट के अध्यक्ष व चिकित्सक डॉ. दिनेश बंसल ने कहा कि इस गंदगी से सभी तंग आ चुके है। संक्रामक रोगों के फैलने की भी आशंका उत्पन्न हो गई है। कई बार प्रशासन से शिकायत की लेकिन कोई हल नहीं निकला। अब उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

हाल ही में उनकी यहां तैनाती हुई है। वे इस मामले में सफाई निरीक्षकों से बात कर गंदगी से निजात दिलाने का प्रयास करेंगे। - अनुज कौशिक, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव व कीचड़ बना परेशानी
रमाला। अशरफाबाद थल गांव के मुख्य मार्ग पर पानी की निकासी न होने के कारण जलभराव व कीचड़ हो गई है। कीचड़ होने के कारण राहगीर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों समस्या का निस्तारण कराने की मांग की है। ग्रामीण नवाब, मुमताज, अयूब, मनव्वर, सलीम ने बताया कि अशरफाबाद थल गांव की आबादी करीब सात हजार है। इस गांव के मुख्य संपर्क मार्ग के पास पानी की निकासी का इंतजाम न होने से घरों से निकलने वाला गंदे पानी से मार्ग पर जलभराव हो रहा है और पूरे रास्ते पर कीचड़ हो गई है। कई बार जनप्रतिनिधियों समेत अन्य अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर कोई सुध नहीं ले रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed