शिवरात्रि: हाथों में गंगाजल और लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए कांवड़िए पहुंचे भोले के द्वार
शिवरात्रि पर नगर व देहात क्षेत्र के मंदिरों में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के श्रद्धालुओं के अलावा हरिद्वार व गोमुख से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। उधर चांदीनगर क्षेत्र में रटौल के शिव मंदिर, पावन धाम मंदिर, चमरावाल में शिव मंदिर के अलाया ललियाना, ढिकौली के शिवालयों में मंगलवार को शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने दूध, दही, शहद, गंगाजल से भगवान का जलाभिषेक किया।

बागपत : रोशनी से जगमाता पुरा महादेव मंदिर और लगी कांवड़ियों की भीड़।- फोटो : BAGHPAT
रटौल के बस स्टैंड पर मुस्लिम समुदाय के लोगों कांवड़ियों को केला, मिठाई का प्रसाद वितरित किया। मौके पर पूर्व प्रधान जुनेद फरीदी, पूर्व प्रधान जाकिर हसन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुबस्सिर चौधरी ने कांवड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।
कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में बस स्टैंड पर शिव सेवा समिति की ओर से हिंदू व मुस्लिम समाज के लोगों ने भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया। भंडारे में मनोज कुमार, मोहनलाल, मुकेश रुहेला, शहजाद, नईम, हरिओम शर्मा, नवाब अली, रोहित अग्रवाल, जमील उर्फ राजू, निसार अहमद, संजय पांचाल, राजेश कुमार का सहयोग रहा। कस्बा निवासी प्रदीप ने कांवड़ियों को पेठे की मिठाई वितरित की।

बागपत के पुरा महादेव मंदिर में शिवरात्री के पर्व पर भगवान आशुतोष को चतुर्दशी का जलाभिषेक करते का- फोटो : BAGHPAT
आकर्षण का केंद्र रही पगड़ी वाले बाबा की कांवड़
अमीनगर सराय। कस्बा सराय के श्री शंभू कांवड़ संघ की ओर से इस बार विशाल कांवड़ लाई गई। कांवड़ का स्वरूप पगड़ी वाले बाबा व महाकाल की तस्वीर के कारण आकर्षण का केंद्र बना रहा। महादेव के जयकारों से कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया।
हाईवे पर कांवड़ियों पर बरसाए फूल
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांवड़ियों को फल व पानी भी वितरित किया। मौके पर जिलामंत्री सुधीर ठाकुर, युवा मोर्चा के जिलामंत्री हर्ष दीक्षित, दीपक वत्स व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शिवभक्तों का उमड़ा सैलाब बागपत के पुरा महादेव मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए उमड?- फोटो : BAGHPAT