{"_id":"57d30e854f1c1b96793180e4","slug":"ganga-made-only-election-issue-rajendra","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा को सिर्फ चुनावी मुद्दा बनाया : राजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा को सिर्फ चुनावी मुद्दा बनाया : राजेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
Updated Sat, 10 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
बरनावा में छात्राओं को हिंडन यात्रा की किताब देते जल पुरुष राजेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमन मैग्सेसे अवार्ड विजेता और जल पुरुष के नाम से दुनिया भर में पहचाने जाने वाले राजेंद्र सिंह का कहना है कि गंगा को सिर्फ चुनावी मुद्दा बनाया गया। केंद्र सरकार ने जो वायदा किया था, उस पर अब तक संतोषजनक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसा लगता है, जैसे केंद्र सरकार गंगा की सफाई के कार्य को भूल गई है।
शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा पहुंची हिंडन यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा आमजन के हित को प्राथमिकता के साथ चलाया जाना चाहिए। नमामि गंगे योजना केवल फाइलों तक सिमटी है, अभी तक सफाई नहीं हुई।
उन्होंने कहा अगर हिंडन नदी को स्वच्छ बनाना है तो प्रदेश सरकार को सख्ती दिखानी होगी। सरकारें जल के मामले में गंभीर नहीं है। 13 राज्य के लोगों ने जंतर-मंतर पर जल सत्याग्रह कर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
सरकार को इस पर ठोस कार्य करने चाहिए, ताकि आमजन का हित सुरक्षित रहे। सरकार ऐसी जमीन रियल स्टेट के लोगों को दे रही है, जहां पानी संरक्षित किया जा सकता है, तालाब बनाए जा सकते हैं, बारिश का पानी एकत्र किया जा सकता है, खेती की जा सकती है। प्राकृतिक झरने, नाले, नदियां सूख रही हैं।
बढ़ाया है गौरव
बागपत के डौला गांव निवासी राजेंद्र सिंह को वर्ष 2001 में रमन मैग्सेसे अवार्ड से नवाजा गया। उन्होंने राजस्थान के अलवर में अरावली नदी के जीर्णोद्वार और गांव-गांव तालाबों में जल संचय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हें स्टॉक होम अवार्ड, राष्ट्रपति अवार्ड भी मिल चुका है।