{"_id":"5f5e24079cb392a19c3d07b847735e22","slug":"gandhi-house-was-successful-in-football-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल मैच में गांधी हाउस ने बाजी मारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल मैच में गांधी हाउस ने बाजी मारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के योगीनाथ विद्यापीठ में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन फुटबाल मैच में गांधी हाउस विजयी रहा।
सरूरपुर कलां स्थित योगीनाथ विद्यापीठ में दूसरे दिन सबसे पहले गांधी हाउस और नेहरू हाउस के बीच फुटबाल मैच खेला गया। जिसमें गांधी हाउस ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में योगीनाथ हाउस ने बाजी मार प्रथम स्थान प्राप्त किया। पेस्ट्री खाओ गेम में सिफान ने प्रथम, अभय ने दूसरा तथा आरव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बिस्कुट गेम में यशी प्रथम, हंशिका ने दूसरा और निराली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में हिमांशु ने प्रथम, अभिषेक ने दूसरा, विक्रांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में शिवानी ने बाजी मारी। सीनियर बालक वर्ग के हेमर थ्रो में हिमांशु प्रथम, अभिषेक द्वितीय, और निशांत तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग के क्रिकेट मैच में शिवानी और आरती की टीमों के बीच रोमांचक मैच हुआ जिससे ये मैच बराबरी पर रहा। द्वितीय वर्ग की बैलून गेम में वंशिका प्रथम, स्वेता द्वितीय, रितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टॉफी खाओ प्रतियोगिता में शनि प्रथम, शिवम द्वितीय और वंश तृतीय स्थान पर रहे।
सुई में धागा पिराओ खेल में रियांशु प्रथम, स्वेता द्वितीय और आरती तृतीय स्थान पर रही। मंच का संचालन मोनिका चौधरी ने किया। इस मौके पर संस्था के सचिव डा.अनिल कुमार, प्रधानाचार्या किरण तेवतिया, खेल संयोजक विनय कुमार, आशीष भारद्वाज, पंकज वर्मा, प्रवीन, सोनिया, ममता, मोनिका, सुमन ने सहयोग किया।