{"_id":"68190eafbca30701040c2ebd","slug":"from-this-session-studies-will-be-conducted-till-12th-in-kasturba-gandhi-vidyalaya-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-130898-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में इस सत्र से 12वीं तक होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में इस सत्र से 12वीं तक होगी पढ़ाई
Tue, 06 May 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 06 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
बागपत। छपरौली व बड़ौत के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अब बेटियों को इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई कराई जाएगी। अभी तक यहां आठवीं तक की पढ़ाई कराई जाती थी, लेकिन जुलाई माह से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई कराने के लिए नामांकन शुरू कर दिए गए हैं।
जिले में दो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हंै, जो बड़ौत व छपरौली में संचालित हंै। अभी तक यहां कक्षा छह से कक्षा आठ तक बेटियों को शिक्षा मिल रही थी। यहां छात्राओं को हॉस्टल, खाना, लाइब्रेरी व पढ़ाई की सुविधा मिलती है। आठवीं की पढ़ाई के बाद उन्हें नौवीं से इंटर के लिए अन्य स्थान पर जाना पड़ता है।
इसके चलते कई अभिभावक आगे की पढ़ाई रोक देते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने जिले के कस्तूरबा विद्यालयों को इंटरमीडिएट तक उच्चीकृत करने के लिए राशि जारी की थी। इसके तहत बड़ौत व छपरौली में कस्तूरबा विद्यालयों में कक्षा व आवास बनकर तैयार है। नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और जुलाई माह से नौवीं से 12वीं तक की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
यहां फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बायोलॉजी की लैब भी तैयार की गई है। साथ ही स्मार्ट क्लास रूम, बेहतर फर्नीचर की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। दोनों विद्यालयों में 300 से अधिक छात्राएं पंजीकृत हैं।
बीएसए गीता चौधरी ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालयों में कक्षा आठवीं पास करने के बाद छात्राओं को किसी अन्य दूसरे स्कूल में नहीं जाना पड़ेगा। वह यहीं पर कक्षा नौवीं में प्रवेश ले सकेंगी। विभाग की ओर से इन विद्यालयों में सभी सुविधाएं, शिक्षक व कर्मचारियों की नियुक्ति करने की प्रक्रिया हो चुकी है।