फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   From the court: Debate on the evidence of the Muslim side in the Lakhshagriha case has begun

अदालत से: लाक्षागृह प्रकरण में मुस्लिम पक्ष के साक्ष्यों पर बहस शुरू, अब लगी 18 मार्च को होगी सुनवाई

Wed, 12 Mar 2025 10:34 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 12 Mar 2025 10:34 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बड़ाैत स्थित लाक्षागृह प्रकरण में मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय प्रथम में मुस्लिम पक्ष के साक्ष्यों पर बहस शुरू हुई।

विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ाैत स्थित लाक्षागृह प्रकरण में मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय प्रथम में मुस्लिम पक्ष के साक्ष्यों पर बहस शुरू हुई। बहस पूरी करने के लिए 18 मार्च नियत की गई। इसके बाद हिंदू पक्ष की बहस शुरू होगी।

विज्ञापन


बरनावा स्थित प्राचीन टीला पर पिछले 53 साल से विवाद चल रहा है। इसमें हिंदू पक्ष प्राचीन टीले को लाक्षागृह होने का दावा कर रहा है तो मुस्लिम पक्ष टीले पर बदरुद्दीन की दरगाह और कब्रिस्तान होने का दावा कर रहा है। इस प्रकरण में सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम ने प्राचीन टीले को लाक्षागृह माना और मुस्लिम पक्ष के दावे को खारिज कर दिया। इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने जिला एवं सत्र न्यायालय में निर्णय के खिलाफ अपील दायर कराई।
विज्ञापन


अपील पर अपर जिला एवं सत्र न्यायालय प्रथम में मुस्लिम पक्ष के साक्ष्यों पर बहस चल रही है। इसमें मंगलवार को मुस्लिम पक्ष की बहस हुई और अब 18 मार्च नियत की गई। बताया गया कि 18 मार्च को मुस्लिम पक्ष की बहस पूरी होने के बाद हिंदू पक्ष की बहस शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed