फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   from problem to problem

बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से नगरवासियों को नहीं मिल रही निजात

Mon, 16 May 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
from problem to problem
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। भीषण गर्मी में विद्युत कटौती से लोग आजिज आ चुके हैं। शासनादेश के अनुरूप नगरवासियों को बिजली नहीं मिल रही है। साढ़े 21 घंटे में से महज 15 से 16 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, बाकि बिजली ट्रिपिंग या फाल्ट में चली जाती है।
गर्मी का मौसम विद्युत विभाग के लिए चुनौती बन गया है। कहीं विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर जाता है तो कभी ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर फुंक जाता है। प्रतिदिन चार से पांच घंटे की कटौती आम है।
विज्ञापन

पसीना-पसीना हो रहे लोग
नगर में ऐसे बहुत से परिवार हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। गर्मी के मौसम में वे सिर्फ बिजली पर निर्भर है। ऐसी हालत में बिजली के चले जाने से पसीने-पसीने हो रहे हैं। दोपहर के समय लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मोहल्ले में सबसे ज्यादा दिक्कतें
नगर के अधिकतर मोहल्लों में निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से कटौती की जाती है, लेकिन नगर के पठानकोठ, सिंगारी मंदिर, गुराना रोड, बड़का रोड, बिनौली रोड, गांधी रोड पर प्रतिदिन चार से पांच घंटे कटौती रहती है। यहां अधिकतर विद्युत ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे र्हैं। वहीं, अक्सर तार टूटने की समस्या रहती है। वहीं, अधिशासी अभियंता द्वितीय राजेश कुमार का कहना है कि गर्मी बढ़ने से कुछ फीडर पर लोड की समस्या आ जाती है, ज्यादा कटौती अब नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed