{"_id":"586164414f1c1b7675eeb408","slug":"friendship-first-then-raped-and-later-sold-on-the-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दोस्ती, फिर रेप और बाद में कोठे पर बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दोस्ती, फिर रेप और बाद में कोठे पर बेचा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रेलवे कर्मचारी ने बीए की छात्रा से पहले दोस्ती की, फिर नौकरी दिलाने के बहाने उसका रेप किया। इसके बाद दिल्ली में कोठे पर ले जाकर बेच दिया। छात्रा किसी तरह जान बचाकर वापस घर पहुंची और परिजनों को हकीकत बताई। पीड़िता ने परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शामली के एक गांव की रहने वाली छात्रा बागपत में अपने मामा के घर रहती है। सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंची छात्रा ने सनसनीखेज खुलासा किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती रेलवे के एक कर्मचारी से हो गई। कर्मचारी उसे नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली ले गया। शादी करने की बात कही और कई दिन तक उसका यौन शोषण किया। इसके बाद उसे दिल्ली में एक कोठे पर बेच दिया। पीड़िता ने बताया कि दिल्ली पुलिस की भर्ती के नाम पर अन्य कई युवकों से भी सौदेबाजी चल रही थी। कोठा संचालिका की खुशामद कर वह किसी तरह दिल्ली से शाहदरा पहुंची और यहां से अपने घर तक आई। पुलिस से शिकायत की, लेकिन उसकी कोई बात नहीं सुनी गई। सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि वह इंसाफ की लड़ाई लड़ेगी। रेलवे के अधिकारियों से भी शिकायत की जाएगी। उधर, एसपी अजय शंकर राय का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जा रही है।