फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Friend's love affair became the reason for the murder of Akash

दोस्त के प्रेम संबंध बने आकाश की हत्या की वजह

Mon, 05 Oct 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Friend's love affair became the reason for the murder of Akash
दोस्त के प्रेम संबंध बने आकाश की हत्या की वजह
विज्ञापन

एक आरोपी की बहन से थे आकाश के दोस्त भरत के संबंध, भरत को भी लगी थी गोली
पांच आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी राष्ट्रीय स्तर का बॉक्सर, पांच तमंचे और कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत/बागपत। एक युवती से दोस्त भरत के प्रेम संबंध के कारण लुहारी गांव के राज्य स्तरीय कुश्ती खिलाड़ी आकाश की गोलियां मारकर हत्या की गई थी। आकाश की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि भरत को मरा समझ हत्यारोपी भाग गए थे। सोमवार को पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। हत्या में प्रयुक्त असलहा भी बरामद किया है। आरोपियों में एक राष्ट्रीय स्तर का बॉक्सर है।
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि गत 30 सितंबर को लुहारी गांव के श्मशान घाट के पास अतुल, सुमित, विशाल बॉक्सर, राहुल निवासी लुहारी व अक्षय निवासी खेड़ा हटाना ने आकाश और उसके दोस्त भरत निवासी लुहारी पर तमंचों से फायरिंग कर दी थी। आकाश की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि भरत को मरा समझा हत्यारोपी भाग निकले थे। मृतक आकाश के चाचा सर्वेश ने आरोपियोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

वारदात का कारण
एसपी ने बताया कि एक आरोपी की बहन और भरत के प्रेम संबंधों की चर्चा पूरे गांव में हो रही थी। इससे आरोपी भरत से रंजिश रखने लगा था। घटना से दो दिन पहले भी भरत आरोपी के घर में कूद गया था। वहां हुए झगड़े के बाद वह किसी तरह निकलकर भागा था। इसी झगड़े का समझौता कराने के लिए दोनों पक्ष 30 सितंबर को गांव में इकट्ठा हुए थे। समझौता हो भी गया था, लेकिन बाद में आकाश व भरत ने समझौता न मानकर आरोपी और उसके साथियों के साथ गालीगलौज की थी। इसी कारण आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर आकाश और भरत पर फायरिंग की थी। भरत अभी भी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से हुई आरोपियों की गिरफ्तारी
कोतवाली पुलिस व एसओजी ने अतुल, सुमित, विशाल, राहुल और अक्षय को सोमवार को उन्हीं के घर से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पांच तमंचे और 10 कारतूस बरामद हुए हैं। विशाल, सुमित और अक्षय के खिलाफ दो-दो मुकदमे दर्ज हैं।

पढ़े-लिखे हत्यारोपी, एक राष्ट्रीय स्तर का बॉक्सर
एक आरोपी विशाल ने पिछले साल पंजाब में बॉक्सिंग की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। दूसरे आरोपी राहुल दांगी निवासी लुहारी ने जनता वैदिक कॉलेज से आईटीआई की है। सुमित, अक्षय, और अतुल ने 12वीं तक पढ़ाई की है।
दिल्ली व रोहतक मेें छिपे रहे हत्यारोपी
हत्या करने के बाद सभी हत्यारोपी दिल्ली और रोहतक में छिपे रहे। जबकि स्थानीय पुलिस खेटा हटाना व लुहारी गांव में उनकी तलाश करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed