{"_id":"57a24dcd4f1c1b54762ba1e1","slug":"free-lawyer-pleaded-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नि:शुल्क पैरवी करेंगे बागपत के वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नि:शुल्क पैरवी करेंगे बागपत के वकील
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
आर्यन की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बागपत कचहरी में विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत । आर्यन की हत्या से हर कोई गमजदा है। जिला बार एसोसिएशन ने हत्यारों को सजा दिलाने के लिए अदालत में परिवार की ओर से नि:शुल्क पैरवी का एलान किया। बार के अध्यक्ष जयवीर तोमर ने कहा बच्चे की हत्या अमानवीय कृत्य है। उन्होंने पुलिस से जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने मांग की।
बुधवार को जिला बार एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा मासूम आर्यन की हत्या दिल दहला देने वाली है। पुलिस के रवैये की जांच होनी चाहिए। बार के सदस्य दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हैं। पुलिस वारदात का खुलासा करें। हत्यारोपियों को गिरफ्तार करें। केस में आर्यन के परिवार की ओर से जिला बार एसोसिएशन नि:शुल्क पैरवी करेगी। हत्याकांड के विरोध में बार भवन के बाहर प्रदर्शन भी किया। इसकी अध्यक्षता जिला बार संघ के अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने की। संचालन महामंत्री नरेंद्र पंवार बली ने किया।
इसमें केपी सिंह, विक्रम खोखर, अमित तंवर, अजीत सिंह, अनुज कुमार, देवेंद्र आर्य, आजाद धामा, महेंद्र बंसल, कपिल, संदीप, ठाकुर, इंद्रपाल, विकास, सोहन पाल, अजय वर्मा, स्वर्ण सिंह ढाका, अतुल, प्रशांत त्यागी, सतेंद्र खोखर, हरेंद्र तोमर, शौकीन मलिक, कल्याण गुर्जर, भूपेंद्र शर्मा, अमनेश शर्मा और महकारी भाटी आदि मौजूद रहे।