{"_id":"60859ce28ebc3e5911503b6a","slug":"fraud-in-the-name-of-anti-corona-vaccination-baraut-news-mrt535989570","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना रोधी टीकाकरण के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना रोधी टीकाकरण के नाम पर ठगी
विज्ञापन
कोरोना का टीका लगाने के नाम पर निकाल ले रहे हैं खाते से रकम
रजिस्ट्रेशन कन्फर्म करने के नाम पर पूछते हैं ओटीपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। एक तरफ पूरा देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। लोगों की जान जा रही है। वहीं, साइबर ठगों ने इस टीके के नाम पर ठगी शुरू कर दी है। लोगों के मोबाइल पर फोन करके कहा जा रहा है कि वे टीका लगवा लें। बस इसके बाद ये ठग लोगों से मोबाइल में भेजा गया ओटीपी पूछ लेते हैं। इसे बताते ही खाते से रुपये निकल जाते हैं। कोतवाली समेत जनपद के अन्य कई थानों में ऐसी शिकायतें पहुंच रही हैं।
साइबर ठगों ने इन दिनों कोरोना से बचाव के लिए लगाए जाने वाले टीके को ठगी का जरिया बना लिया है। ये लोगों के मोबाइल पर फोन या मेसेज करके बताते हैं कि सरकार की तरफ से उनके पास आई सूची में उनका नाम है। इसलिए जल्द सरकारी अस्पताल में जाकर टीका लगवाएं। इसके बाद ठग रजिस्ट्रेशन करने के नाम पर ओटीपी भेजता है। वह रजिस्ट्रेशन कन्फर्म के नाम पर ओटीपी पूछता है। जैसे ही ओटीपी बताया वैसे ही ठग खाते से रुपये निकाल लेते हैं। पीड़ित को पता तब चलता है जब उसके खाते से रुपये निकलने का मेसेज आता है। वहीं, कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि मौजूदा हालात में हर कोई कोरोना रोधी टीका लगवाना चाह रहा है। ठग इसका लाभ उठा रहे हैं।
केस वन
विकास के खाते से निकाले 10 हजार
जौनमाना गांव निवासी विकास का नगर स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा में खाता है। बीती 15 अप्रैल को उनके पास फोन आया। कॉलर ने बताया कि उनका नाम पात्रों की सूची में है। इसलिए उनका रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही ठग ने मोबाइल पर भेजा ओटीपी रजिस्ट्रेशन कन्फर्म करने के लिए पूछा। विकास ने जैसे ही ओटीपी बताया उनके खाते से 10 हजार रुपये निकल गए। उसने इस संबंध में बैंक शाखा व कोतवाली में शिकायत की है।
विज्ञापन
केस नंबर दो
मेसेज जाने पर मिली ठगी की जानकारी
नगर निवासी बबलू के पास इसी तरह फोन पहुंचा। बबलू को कोरोना का टीका लगना था। लिहाजा बबलू फोन करने वाले को सही समझ बैठा। ठग ने रजिस्ट्रेशन कन्फर्म करने के नाम पर ओटीपी पूछ लिया। इसके बाद उनके खाते से पांच हजार रुपये निकाल लिये। इसका मेसेज आते ही बबलू ने शिकायत कोतवाली में की। ठगी के शिकार फिलहाल थाने व बैंक शाखाओं के चक्कर काट रहे हैं।
ये बोले सीओ
कोरोना का टीका लगाने के नाम पर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। लोग सावधान रहें। किसी को भी ओटीपी न बताएं।-आलोक कुमार, सीओ बड़ौत