{"_id":"62e425293b069c5443472311","slug":"four-trucks-of-dust-came-in-up-border-60-thousand-fine-kahkra-news-mrt599007915","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सीमा में आए डस्ट के चार ट्रक, 60 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सीमा में आए डस्ट के चार ट्रक, 60 हजार का जुर्माना
विज्ञापन
बिना परमिट के पकड़े गए खेकड़ा तहसील में खड़े ड़स्ट से लदे ट्रक
- फोटो : KAHKRA
यूपी सीमा में आए डस्ट के चार ट्रक, 60 हजार का जुर्माना
बागपत, खेकड़ा। हरियाणा से डस्ट लेकर बिना अनुमति के बागपत की सीमा में प्रवेश करने वाले चार ट्रकों को खनन अधिकारी ने तहसील के पास पकड़कर एक लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर खेकड़ा तहसील परिसर में खड़ा करा दिया।
शुक्रवार को जिला खनन अधिकारी हवलदार यादव ने टीम के साथ अभियान चलाकर दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के पास एक्सप्रेस वे के जरिए बागपत जनपद में प्रवेश करने वाले डस्ट से लदे चार ट्रकों को पकड़ा। खनन अधिकारी ने चारों ट्रकों पर एक लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर खेकड़ा तहसील परिसर में खड़ा करा दिया।
खनन अधिकारी ने बताया कि हरियाणा से यूपी में माल लेकर आने वाले ट्रकों के पास परमिट होना जरूरी है। जिनके पास परमिट नहीं होता उनके चालक बार्डर पर शुल्क जमा कर अनुमति पास लेते हैं। लेकिन कुछ डग्गामार ट्रक चालक बगैर अनुमति पास के ही माल लेकर हरियाणा से बागपत में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे ट्रकों को पकड़ने के लिए ही यह अभियान चलाया गया है। संवाद