फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four trains canceled, not even roadways buses, passengers upset

Baghpat News: चार ट्रेनें रद्द, रोडवेज बसें भी नहीं, यात्री परेशान

Wed, 12 Jul 2023 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Four trains canceled, not even roadways buses, passengers upset
बड़ौत। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही जोरदार बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिस कारण दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर चार ट्रेनें रद्द रही। कांवड़ मेले के कारण बसों का संचालन भी बंद है, जिस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पडा। ऐसे में यात्रियों को या तो अपने निजी वाहनों से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा, या फिर डग्गामार वाहनों का सहारा लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन नंबर 04019 और 04401, दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 01619 और शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 04020 रद्द रहीं। जिस कारण नगर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। यात्रियों की मुश्किलें उस समय बढ़ गई, जब ट्रेन रद्द होने की सूचना पर यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस स्टैंडों पर पहुंचे तो वहां पर बसों का संचालन बंद था। दैनिक यात्री प्रवीण, देवेंद्र, राजकुमार, प्रमोद, अमित का कहना है कि बस अड्डे पर बसों का इंतजार करना पड़ा। लेकिन फिर भी बस नहीं मिली। किसी तरह यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन


बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग के अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बसों का संचालन है। एक साथ अधिक यात्री हो जाने पर रूट बदलकर बसों का संचालन कराया जा रहा है, कांवड यात्रा रूट पर बसों का संचालन बंद है। - रामदास एआरएम बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed