फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four soldiers including the driver did the game in releasing the meat smugglers

मीट तस्करों को छोड़ने में चालक सहित चार सिपाहियों ने किया था खेल

Tue, 14 Dec 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Four soldiers including the driver did the game in releasing the meat smugglers
- बागपत कोतवाली की सरकारी गाड़ी लेकर चालक कर रहे खेल, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पहचान हुई
विज्ञापन

- सभी पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट एसपी को भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी, फंसते देख सिपाही लोगों को धमकी देने पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुराने कस्बे में मीट तस्करों को छोड़ने में चालक सहित चार सिपाहियों ने खेल किया था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में उनकी पहचान हो गई है। साथ ही यह भी साफ हो गया है कि बागपत कोतवाली की सरकारी गाड़ी लेकर चालक समेत कई सिपाही खूब खेल कर रहे है। कोतवाली प्रभारी ने मामले में सभी सिपाहियों की रिपोर्ट एसपी को भेजकर कार्रवाई कराने का दावा किया है।
पुराने कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरे में पुलिस की कई दिन तक गतिविधि कैद हो रही थी। इसमें सुबह को करीब छह बजे एक रिक्शा में पशु कटान करके तस्कर ही मीट को दुकान पर लेकर पहुंचता है। मीट उतारने से पहले ही पुलिस की गाड़ी पहुंचती है, जिनको देखकर भगदड़ मच जाती है। भागते युवकों के पीछे पुलिस कर्मी दौड़ते है और उन युवकों के साथ हाथापाई होने के बाद गाड़ी में बैठा भी लिया जाता है। इसके बाद घंटे भर तक बातचीत होती है। इसके बाद तस्करों को छोड़कर पुलिस वापस चली जाती है। यह मामला सामने आने पर कोतवाली पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। इसकी पुलिस अधिकारियों ने छानबीन कराई तो सीसीटीवी फुटेज से यह साफ हो गया कि कोतवाली की सरकारी गाड़ी लेकर चालक समेत कई सिपाही खेल करते है। रात को तस्करों से खेल होता है, वहीं दिन में यमुना पक्का घाट पर रेत की बुग्गियों से खेल किया जाता है। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि इन सभी की रिपोर्ट एसपी को भेजकर कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे लगे मकान मालिकों धमकाने पहुंचे पुलिस कर्मी
सीसीटीवी कैमरे में पुलिस का मीट तस्करों को छोड़ने का खेल सामने आने के बाद मंगलवार को फैंटम पर पुलिस कर्मी कस्बे में पहुंचे। उनको लगा कि इन घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकाली गई है, वहां लोगों को धमकाया गया। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पुलिस कर्मी अब बचने के लिए दबंगई पर उतर आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed