{"_id":"617c3608ff2539586a2010c3","slug":"four-shops-raided-200-boxes-of-crackers-recovered-baghpat-news-mrt562856056","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दुकानों पर छापा, 200 पेटी पटाखे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दुकानों पर छापा, 200 पेटी पटाखे बरामद
विज्ञापन
लुहारा गांव में विस्फोटक पटाखे मिलने के बाद जांच करने पहुंचे सीओ अनुज कुमार मिश्रा
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने लुहारा गांव में बिनौली रोड पर बनी दुकानों पर मारा छापा
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर पुलिस ने लुहारा गांव में बिनौली रोड स्थित चार दुकानों पर छापा मारकर करीब 200 पेटी अवैध पटाखे बरामद किए है। पुलिस को दुकानों के ताले तुड़वाने पड़े। पटाखों की कीमत करीब दस लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की कार्रवाई देर रात तक जारी थी।
सीओ अनुज मिश्रा के साथ सिंघावली अहीर थाना प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी व पुलिस टीम ने लुहारा में छापा मारा। इलियास व दुल्ला की दुकान में पटाखे रखे होने की सूचना मिली थी, लेकिन उन पर ताला लगा होने के कारण चाबी मंगवाई गई। चाबी नहीं मिलने पर दुकानों के ताले तुड़वाए गए और पटाखे की करीब 200 पेटी बरामद की गई है। उनकी कीमत करीब दस लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कई मकानों के अंदर भी छापा मारा। सीओ अनुज मिश्रा के अनुसार लुहारा में कई दुकानों से अवैध पटाखे बरामद किए गए है। जिनको ट्राली में लदवाकर थाने में भिजवाया गया है। पटाखों को किसने रखा हुआ था, इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। पटाखों के साथ पहले भी पकड़े जा चुके लोगों को इसमें शामिल बताया जा रहा है।
पटाखों की अवैध सप्लाई में गिरफ्तार रालोद नेता को थाने से जमानत
सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने लुहारा में बृहस्पतिवार शाम को छापा मारकर जिला पंचायत सदस्य शाहिदा बेगम के पति रालोद के जिला उपाध्यक्ष फकरुद्दीन राणा के घर से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए थे। पुलिस ने पटाखों की अवैध सप्लाई में रालोद नेता फकरुद्दीन राणा के अलावा लियाकत व गुलफाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लियाकत तिलपनी के सरकारी स्कूल में मुख्य अध्यापक है। वहीं पुलिस ने मामले में फकरुद्दीन को गिरफ्तार करने के बाद थाने से ही जमानत दे दी। थाना प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि जमानतीय अपराध होने की वजह से फकरुद्दीन को जमानत दी गई है। यह सभी कानूनी प्रक्रिया है।