फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four resolutions passed including stopping privatization of education

शिक्षा का निजीकरण बंद करने सहित चार प्रस्ताव पारित

Sun, 05 Dec 2021 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Four resolutions passed including stopping privatization of education
दयानन्द बाल विद्या मंदिर में आयोजित हुआ कुरीति निवारण महोत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दयानंद बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में रविवार को आर्य सेवा समिति के तत्वावधान में कुरीति निवारण महोत्सव का आयोजन किया गया। कुरीतियों के निवारण के लिए कक्षा 10 तक की शिक्षा को मातृभाषा के माध्यम से देने और निजीकरण बंद करने सहित चार प्रस्ताव पारित किए गए।
महोत्सव का शुभारंभ विक्रम आर्य और हरपाल सिंह ने किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में जितनी भी कुरीतियां फैली हुई हैं, उसका कारण अशिक्षा, पाश्चात्य संस्कृति का अनुकरण और स्कूलों में संस्कारवान शिक्षा का ना दिया जाना हैं। वर्तमान में केवल किताबी ज्ञान को बढ़ावा दिया जा रहा है। आचार्य समरभानु ने कहा कि एकल परिवार के चलन और पाश्चात्य संस्कृति की ओर अधिक झुकाव के कारण आज समाज का स्तर बेहद गिर चुका हैं। महोत्सव में सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श करने के बाद चार प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इनमें शिक्षा का निजीकरण बंद किया जाना, कक्षा 10 तक की शिक्षा को मातृभाषा के माध्यम से दिया जाना, जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों से शराब की दुकानों को बंद कराने, स्वामी दयानंद द्वारा रचित वेदभाष्य विश्वविद्यालय के कोर्स संचालित कराया जाना शामिल हैं।
विज्ञापन

महोत्सव की अध्यक्षता हरपाल सिंह आर्य और संचालन विक्रम सिंह आर्य ने किया। इस अवसर पर भोपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, डॉक्टर हरपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, जयवीर सिंह तोमर एडवोकेट, इकबाल कवि, वेगराज सिंह, जयवीर सिंह, डॉक्टर ओमवीर सिंह, राजकुमार आर्य, विशाल, विपिन ढ़िकाना, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed