{"_id":"6156018d8ebc3e099d718b75","slug":"four-new-dengue-patients-found-in-the-district-baghpat-news-mrt5586125191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेंगू के चार नये मरीज मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेंगू के चार नये मरीज मिलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। लगातार मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या 51 हो गई है। बृहस्पतिवार को जिले में चार नये मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बढ़ते संक्रमण को देखकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच बढ़ा दी है। लोगों को भी संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में एंटी लारवा का छिड़काव कर लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ सुरुचि शर्मा ने बताया कि जिले में बृहस्पतिवार को चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में डेंगू के लगातार मरीज मिलने से अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। संक्रमण से बचाव के लिए नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में एंटी लारवा का छिड़काव कराकर, लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिले में प्रतिदिन 150 से अधिक एंटीजन टेस्ट कराए जा रहे हैं। जिले में मिले डेंगू के सभी मरीजों का घर पर ही उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के परिजनों के संपर्क कर फीडबैक ले रही है। उन्होंने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता अपनाने , घर के आसपास पानी एकत्र न होने देने और नालियों में केरोसिन का छिड़काव व पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है।