{"_id":"6b09b17b14b67b9eba074500","slug":"four-murders-in-rohtak-five-shooters-opened-fire-following-a-tip-off-from-janvi-from-baghpat-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैंगवार में चार हत्याएं: बागपत की जानवी की मुखबिरी पर पांच शूटरों ने बरसाईं गोलियां, रवि राठी गैंग का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगवार में चार हत्याएं: बागपत की जानवी की मुखबिरी पर पांच शूटरों ने बरसाईं गोलियां, रवि राठी गैंग का हाथ
Fri, 27 Nov 2026 10:08 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:08 PM IST
सार
Baghpat News: रोहतक के ढाबे पर चार हत्याएं होने के दूसरे दिन भी पुलिस किसी हत्यारे को नहीं पकड़ सकी। शूटरों के दिल्ली में छिपा होने की आशंका है। यूपी पुलिस से भी हरियाणा की पुलिस ने संपर्क किया है। राठी गैंग ने दूसरी बार सन्नी रिटौलिया की हत्या का प्रयास किया है, मगर वह बच गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक में मिलन ढाबे में हुए चौहरे हत्याकांड में पश्चिमी यूपी के रवि राठी गैंग का नाम पुलिस जांच में सामने आया है। वहीं बागपत निवासी जानवी की मुखबिरी पर गैंग के पांच शूटरों ने हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस मान रही है कि शूटर स्थानीय न होकर यूपी से हैं लेकिन अभी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Trending Videos
रोहतक हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात 12:50 बजे दिल्ली रोड के खरावड़ बाईपास स्थित मिलन ढाबे पर अंकित उर्फ बाबा गैंग के शूटर झज्जर जिले के डीघल निवासी विनित उर्फ विन्नी (22), रिंकू (28) व यश उर्फ गज्जू (22) खाना खा रहे थे। बाबा का छोटा भाई सन्नी रिटौलिया अपनी साथी जानवी के साथ ढाबे में तीनों से मिलने आया था।
अचानक पांच शूटर अंदर दाखिल हुए और तीनों की आधुनिक हथियारों से गोलियां मारकर हत्या कर दी। बचने के लिए साथ वाली टेबल पर खाना खा रहा बेरी गांव का हिमांशु (24) भागकर ढाबे की प्रथम मंजिल पर जाकर स्टोर में छिप गया था। हमलावरों ने सन्नी समझकर उसका पीछा किया और 15 से ज्यादा गोलियां मारकर हत्या कर दी। इसी बीच सन्नी बचकर निकल गया।

मिलन ढाबा
- फोटो : संवाद
दुबई गया था 50 हजार का इनामी, यूपी पुलिस का हिस्ट्रीशीटर नंबर 940 रवि राठी
यूपी की बागपत पुलिस ने रवि राठी गैंग का ब्योरा मांगा है। पता चला है कि बागपत जिले के गांव गांगनौली निवासी रवि राठी ने फर्जी नाम और दस्तावेज से अगस्त 2023 में दिल्ली में पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद सात दिन के वीजा पर वह दुबई घूमने गया। वहां से वापस आने के बाद 12 दिसंबर 2024 में दोबारा दुबई गया था। वापस आने की जगह जॉर्जिया चला गया। वहीं से अपना गैंग चला रहा है। 2020 में बागपत पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोली थी, जिसका नंबर 940 है। आरोपी पर यूपी पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है।

मृतक हिमांशु
- फोटो : संवाद
गैंगस्टर व गुंडा एक्ट भी लगा है रवि राठी पर
यूपी पुलिस के मुताबिक, रवि राठी का भाई प्रमोद राठी यूपी पुलिस का एक लाख का इनामी बदमाश रहा है। 2014 में उसका शव ईख के खेत में गोली लगा हुआ मिला था। आज तक यह पता नहीं लगा कि उसकी हत्या किसने की। उसके बाद रवि राठी ने गैंग की कमान संभाली। रवि के खिलाफ 2011 में हत्या, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, हत्या का प्रयास, सहित 14 मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस मुठभेड़ में रवि घायल भी हो गया था, लेकिन बच निकलने में कामयाब रहा।

बागपत का रवि राठी।
- फोटो : अमर उजाला
दो माह से सन्नी से संपर्क में थी राठी गैंग की जानवी
पुलिस जांच में पता चला है कि मिलन ढाबे में वारदात की रात जो लड़की सन्नी रिटौलिया के साथ देखी गई थी, वह राठी गैंग की जानवी थी। वह दो माह से सन्नी के संपर्क में थी। शक है कि उसी ने बाबा गैंग की मुखबिरी की है। वह रोहतक के ही एक पीजी में रह रही थी, और वारदात के बाद से लापता है। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस की टीमें उस तक पहुंचने का प्रयास कर रही है ताकि गैंग के बाकी शूटरों तक पहुंचा जा सके।

भाऊ के लिए सन्नी की हत्या करना चाहता है रवि राठी, दूसरी बार चूका निशाना
हिमांशु भाऊ अपने चचेरे भाई बजरंग की हत्या के आरोपी अंकित उर्फ बाबा व सन्नी रिटौलिया की हत्या करके बदला लेना चाहता है। इसके लिए रवि राठी गैंग से हाथ मिलाया है। 19 दिसंबर 2025 को रिटौली गांव के अड्डे पर स्थित शराब ठेके पर भी सन्नी पर कार सवार युवकों ने फायरिंग की थी। उस समय भी सन्नी बच निकला था। दोनों गैंग की आमने-सामने की फायरिंग में भाऊ गैंग का शार्प शूटर झज्जर निवासी दीपांशु मारा गया था। पुलिस ने सांपला के पास शार्प शूटर बागपत निवासी मोहन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था, जो रवि राठी गैंग का सदस्य था।

कल वापस जाएगा बाबा, चचेरी बहन की शादी में आया है अंतरिम जमानत पर
गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का विरोधी अंकित उर्फ बाबा 10 दिन की अंतरिम जमानत पर घर आया है। उसने चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए कोर्ट से पैरोल ली है। शादी समारोह के चलते पुलिस ने रिटौली गांव में गश्त बढ़ा दी है, ताकि कोई घटना न हो जाए। 29 नवंबर को अंकित उर्फ बाबा वापस जेल चला जाएगा।

ये बोले एसपी
पुलिस जांच में पता चला है कि हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के इशारे पर यूपी के रवि राठी गैंग के पांच शार्प शूटर सन्नी रिटौलिया व उसके साथियों की हत्या करने आए थे। सन्नी के साथ दिखी युवती भी राठी गैंग की हो सकती है। पुलिस की टीम यूपी व दिल्ली पुलिस के संपर्क में है। फोटो भेजकर शूटर की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
- गौरव राजपुरोहित, एसपी रोहतक