फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four miscreants arrested, three incidents of robbery disclosed

चार बदमाश गिरफ्तार, लूट की तीन घटनाओं का खुलासा

Mon, 18 Jul 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants arrested, three incidents of robbery disclosed
दोघट। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट की तीन घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने चारों बदमाशों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि 19 जून को पलड़ी गांव निवासी भौल्लर उर्फ गौरव से स्कूल के पास से बाइक, फोन, 22 जून को पुसार के रहने वाले डिलीवरी ब्वॉय से 15426 रुपये व बाइक लूटने के बाद फोन तोड़कर बदमाश फरार हो गए थे। इसके बाद बुढ़ाना के शाहडब्बर के रहने वाले बड़ौत रेलवे फाटक के गेटमैन राहुल से चार जुलाई की शाम बामनौली गांव के समीप बदमाशों ने मोबाइल फोन व बाइक लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
शनिवार रात कान्हड़ पुलिया के पास से अंकित निवासी बिनौली रोड बड़ौत, देव निवासी बामनौली, समीर निवासी गढ़ी कांगरान, अमित निवासी टीकरी को एक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। इन सभी ने पूछताछ में लूट के बाद बेची गई दो बाइक और नकदी बरामद कराई। इन सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ग्राहक तलाशकर समीर बेचता था लूटा हुआ सामान
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में कई जानकारी दी। बताया कि देव व अंकित अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लूटपाट करते थे और समीर बाजार में ग्राहक तलाशकर लूटे गए सामान को बेचता था। गेटमैन से लूटी गई बाइक भी टीकरी के युवक को बेच दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed