{"_id":"643ef295e5144713b2005975","slug":"four-district-criminals-found-in-homes-baghpat-news-c-28-1-bag1001-519-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: घरों में मिले चार जिलाबदर अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: घरों में मिले चार जिलाबदर अपराधी
Wed, 19 Apr 2023 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुलिस ने जिलाबदर अपराधियों की तलाश में उनके घरों पर छापा मारा तो चार जिला बदर अपराधी जिले से बाहर रहने के बजाय अपने घरों में ही रहते मिले। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा चांदीनगर पुलिस ने एक जिलाबदर से तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस ने चारों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान जिलाबदर अपराधी पवन निवासी पिलाना और फारुख निवासी लुहारा को गिरफ्तार कर लिया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि जिलाबदर अपराधी पवन के खिलाफ चार मुकदमे, जबकि फारुख के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। जो जिलाबदर किए जाने के बाद भी अपने घरों में ही रह रहे थे। उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस ने जिलाबदर अपराधी अंकुर निवासी मीतली को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
इसके अलावा चांदीनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान जिला बदर साजिश निवासी गौना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने साजिद से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ने तमंचा बरामद होने पर जिला बदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।