फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four days later, tension persists in Badarkha; fifth accused, hair salon operator, arrested

Baghpat News: बदरखा में चार दिन बाद भी तनाव, पांचवां आरोपी हेयर सैलून संचालक गिरफ्तार

Sun, 26 Oct 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 26 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Four days later, tension persists in Badarkha; fifth accused, hair salon operator, arrested
छपरौली। बदरखा गांव में पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद में चौथे दिन भी तनाव की स्थिाति बनी रही। इसमें पुलिस ने पांचवें आरोपी हेयर सैलून संचालक शमशाद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य वांछित आरोपियों की तलाश में उनकी रिश्तेदारियों में दबिश दी।
विज्ञापन

बदरखा गांव में गोवर्धन पर्व पर पटाखे जलाने को लेकर प्रवेंद्र के परिवार पर पड़ोसी मेहरदीन ने अपने परिवार व अन्य युवकों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इसमें प्रवेंद्र, होमगार्ड अरविंद समेत दस लोग घायल हो गए। इसमें पुलिस ने 16 नामजद समेत 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद से बदरखा गांव में दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ है। इसको लेकर पीएसी तैनात की गई है और अधिकारी भी गांव की गतिविधियों पर नजर रख रहे है। इस मामले में सीओ विजय कुमार ने बताया कि घटना में पांचवे आरोपी शमशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed